ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद लालू की नहीं शहाबुद्दीन की भी पार्टी है…………

UB India News by UB India News
May 17, 2024
in बिहार, सिवान
0
राजद लालू की नहीं शहाबुद्दीन की भी पार्टी है…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीवान में इस बार लोकसभा चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। सीवान के बाहुबली और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी सीवान सीट से मैदान में हैं। उन्होंने राजद से नाता तोड़कर अपनी अलग राह चुन ली है। इस बार वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। हिना का कहना है कि लालू यादव से उनकी बात कहीं नहीं बिगड़ी है। उन्होंने इस बार बस मन बना लिया था कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

उनके पति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने राजद पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है। इसलिए जब पार्टी के संस्थापक उनके पति मोहम्मद शाहबुद्दीन ही नहीं रहे तो फिर लालू यादव से दूरी और नजदीकी किस बात की।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सवाल- आपका चुनाव प्रचार कैसा चल रहा है? लोगों का कैसा समर्थन मिल रहा है?

जवाब- लोगों का समर्थन बेमिसाल, लाजवाब मिल रहा है।

सवाल- आपको निर्दलीय चुनाव लड़ने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी?

जवाब- ऐसी कोई ज़रूरत नहीं पड़ी। हम लोग कई बार दल से लड़े। जो दल था वह डॉ. मोहम्मद शाहबुद्दीन साहब का था।

सवाल- इससे पहले आप लालू यादव की पार्टी से जुड़ी हुई थीं। क्या लालू यादव ने आपसे संपर्क किया था? क्या कुछ बात हुई थी?

जवाब- वह अगर लालू यादव की पार्टी थी तो डॉ. मोहम्मद शाहबुद्दीन साहब की भी पार्टी थी। उन्होंने भी इस पार्टी के लिए बहुत त्याग दिया है।

सवाल- लालू यादव से दूरी की आखिर क्या वजह है?

जवाब- जब पार्टी के संस्थापक डॉ. मोहम्मद शाहबुद्दीन साहब ही नहीं रहे तो फिर दूरी और नजदीकी किस बात की।

सवाल- लालू यादव से बात आखिर कहां बिगड़ी?

जवाब- लालू यादव से बात कहीं नहीं बिगड़ी है। बस हम लोगों ने इस बार मन बना लिया था कि हम लोग निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

सवाल- ऐसी भी चर्चा है कि आपको राजद की तरफ से लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन आपने इनकार कर दिया। इस पर आप क्या कहेंगी ?

जवाब- जब हम लोगों ने मन बना लिया था कि निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, तो यह बात बीच में आती ही नहीं है। हम लोगों ने सीवान जिले के एक-एक भाई-बंधु को अपना परिवार माना है।

सवाल- क्या आपको डर था कि राजद का ठप्पा लगने से आपको गैर यादव और गैर मुस्लिम वोट नहीं मिलते।

जवाब- ऐसी कोई डरने वाली बात नहीं थी। अगर हम लोग डर वाले रहते, तो चुनाव में आते ही नहीं।

सवाल- चर्चा यह भी थी कि आपको टिकट के लिए जदयू से भी ऑफर आए थे।

जवाब- मैं कहीं भी टिकट लेने नहीं गई हूं।

सवाल- आप अपने चुनावी दौरे के दौरान माता की चुनरी ओढ़े हुए दिखाई दी थी। आपको चुनरी क्यों ओढ़नी पड़ी? क्या आप कुछ मैसेज देना चाह रहीं थीं ?

जवाब- मैं कोई भी मैसेज देना नहीं चाह रही थी। मुझे जो मैसेज देना था कि मैं निर्दलीय प्रत्याशी हूं। सीवान जिले के जितने भी हमारे भाई-बंधु हैं, धर्म-जाति से उठकर सब मेरे अपने हैं, मेरा परिवार हैं।

सवाल- साहेब के जाने के बाद जिंदगी कैसे बदली?

जवाब- उनके जाने के बाद जिंदगी बहुत बदली है। उनकी कमियां खल रही हैं, जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है। यह अलग बात है कि हमारे सीवान के लोगों ने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा है। हमेशा मुझे संभालने, हौसला देने, चुनाव लड़ने में उनका सहयोग रहा है, इसलिए आज मैं चुनावी मैदान में हूं।

सवाल- जो शहाबुद्दीन लोगों के साथ न्याय करते थे, क्या उनके परिवार के साथ कोई अन्याय हो रहा है क्या?

जवाब- हमारे साथ कोई अन्याय नहीं हो रहा है। इस बार हम लोगों ने पहले ही मन बना लिया था। सभी लोगों के सामने मैं बहुत पहले ही बोल चुकी थी कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगी तो निर्दलीय लड़ूंगी।

सवाल- AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि अगर आप निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी तो वह आपको सपोर्ट करेंगे, इसमें आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब- हमारी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

सवाल- पप्पू यादव ने भी कहा था कि वह मरते दम तक आपके साथ खड़े रहेंगे। वह भी आपका सपोर्ट कर रहे हैं। इसपर क्या कहेंगी आप?

जवाब- पप्पू यादव की अलग बात है। पप्पू यादव शाहबुद्दीन को बहुत ही दिलों-जान से चाहते हैं। वह मेरे परिवार के एक तरह से सदस्य हैं।

सवाल- सीवान में आपका मुकाबला किसके साथ है? एनडीए की विजयलक्ष्मी या फिर महागठबंधन के अवध बिहारी चौधरी?

जवाब- मेरा मुकाबला किसी के साथ नहीं है।

सवाल- आप तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन एक बार भी जीत हासिल नहीं की। क्या लगता है की इस बार जीत आपकी होगी?

जवाब- जीत हार से कभी घबराना नहीं चाहिए। जितनी भी बातें हुईं मैं उतनी मजबूत हुई। उसी मजबूती का नजारा सीवान में दिख रहा है कि सभी भाई-बंधु हमारे अपने सहयोगी के रूप में खड़े हैं और सभी बड़े लोग गार्जियन के रूप में मेरा सहयोग कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
दुनिया में ऐसे कम ही देश हैं जहां भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र है, हम PM मोदी के नेतृत्व के बहुत आभारी हैं’……………..

दुनिया में ऐसे कम ही देश हैं जहां भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र है, हम PM मोदी के नेतृत्व के बहुत आभारी हैं’.................

चेन्नई हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, 3 टीमों को मिला टिकट, चौथी टीम पर आज हो जाएगा फैसला

चेन्नई हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, 3 टीमों को मिला टिकट, चौथी टीम पर आज हो जाएगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend