ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीवान में जातियों का समीकरण जानें ,इस बार मैदान में 13 प्रत्याशी, किसका बिगड़ेगा खेल?

UB India News by UB India News
May 16, 2024
in बिहार, सिवान
0
सीवान में जातियों का समीकरण जानें ,इस बार मैदान में 13 प्रत्याशी, किसका बिगड़ेगा खेल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को सीवान में वोटिंग होनी है. सीवान कभी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम से जाना गया तो कभी चर्चित बाहुबली शहाबुद्दीन के नाम से जाना गया. शहाबुद्दीन जेल में रहकर विधायक बने. 1996 से 2009 तक सांसद रहे. शहाबुद्दीन आरजेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे लेकिन निधन के बाद अब पार्टी ने परिवार से दूरी बना ली है. यही वजह है कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. सीवान से कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. समझिए इस सीट का जातीय समीकरण.

सीवान लोकसभा सीट की भी बिहार में चर्चा हो रही है. इस सीट से एक तरफ एनडीए है, दूसरी ओर आरजेडी तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चुनावी मैदान में हैं. हिना शहाब हर बार आरजेडी की उम्मीदवार रहीं और इस बार अकेले चुनाव लड़ रही हैं तो सियासी गलियारे में चर्चा भी है कि क्या इससे आरजेडी का खेल बिगड़ जाएगा?

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सात प्रत्याशियों का रद्द हुआ नामांकन

दरअसल, 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें से सात का नामांकन रद्द हो गया. 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. एनडीए ने पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है. आरजेडी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को मौका दिया है.

किस जाति की कितनी संख्या?

सीवान लोकसभा क्षेत्र में सीवान, बड़हरिया, दरौंदा, जीरादेई, रघुनाथपुर और दरौली विधानसभा सीट शामिल है. जिले में करीब 24 लाख से ज्यादा वोटर हैं. सीवान लोकसभा सीट पर करीब 18 लाख मतदाता हैं. इसमें 9,85,125 पुरुष और 7,90,829 महिला मतदाता हैं. जातियों के आधार पर संख्या देखें तो मुस्लिम 3 लाख, यादव 2.5, कुशवाहा 1.25 लाख, सहनी 80 हजार, अपर कास्ट 4 लाख और ईबीस 2.5 लाख है.

एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा की बात करें तो वे पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं. रमेश सिंह कुशवाहा की राजनीति की शुरुआत माले से हुई. बाद में उन्होंने जेडीयू का दामन थाम लिया और 2015 में वो जेडीयू के टिकट पर जीरादेई से चुनाव लड़कर विधायक बने. 2020 में ये सीट माले को चली गई और अमरजीत कुशवाहा यहां से विधायक बने.

आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी को टिकट दिया है. अवध बिहारी चौधरी सीवान सदर से छह बार विधायक रहे हैं. एक बार मंत्री और एक बार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं. उन्होंने अभी तक एक बार भी सांसद का चुनाव नहीं लड़ा है. पहली बार वे सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं.

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चौथी बार चुनावी मैदान में हैं. हिना शहाब आरजेडी के टिकट पर लगातार तीन बार लड़ीं लेकिन हर बार हार गईं. 2009, 2014, 2019 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं. कोरोना काल में मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद हिना शहाब और लालू परिवार में दूरियां बढ़ने लगी और इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया. देखने वाली बात होगी कि किसका खेल बनता और बिगड़ता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
4 जून को लालू परिवार हो जाएगा बेरोजगार…..

4 जून को लालू परिवार हो जाएगा बेरोजगार.....

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा? बेटे सत्यम ने थामा  बीजेपी का दामन

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा? बेटे सत्यम ने थामा बीजेपी का दामन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend