ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ददन पहलवान की एंट्री से बक्सर सीट का बदला पूरा समीकरण, किसकी बढ़ेगी बेचैनी?

UB India News by UB India News
May 16, 2024
in बक्सर, बिहार
0
ददन पहलवान की एंट्री से बक्सर सीट का बदला पूरा समीकरण, किसकी बढ़ेगी बेचैनी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश में अभी लोकसभा का चुनाव हो रहा है. जहां चौथे चरण का चुनाव भी हो चुका है. वहीं, बक्सर सीट से दो निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से एनडीए और महागठबंधन के राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं. बता दें कि कभी लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले ददन पहलवान ने बक्सर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा है. इस वजह से घटक दलों में बेचैनी बढ़ी हुई है. वहीं, चुनावी जंग को लेकर ददन पहलवान ने कहा कि जब जगतानंद सिंह को मैंने रामगढ़ में पहले शिकस्त दी है. उनसे ज्यादा मैंने वोट रामगढ़ में लिया था. तो अब उनका बेटा क्या चुनाव जीत पाएगा?

सुधाकर सिंह को बताया भाजपाई 

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

ददन पहलवान ने कहा कि राजपूत जाति के लोग सुधाकर सिंह को वोट इस बार नहीं कर रहे हैं. सुधाकर सिंह तो शुद्ध भाजपाई हैं. वहीं, यादव जाति के लोग इस बार मुझे वोट कर रहे हैं. सुधाकर सिंह तो रामगढ़ में यादव, कोईरी और ब्राह्मण की निजी जमीन को तालाब कटवा कर कब्जा कर लिया है. वहीं, उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के बारे में कहा कि वह नेपाल के तराई से बक्सर में आए हैं, जो यहां के लोगों को नहीं जानते. यहां के गांव के बारे में नहीं जानते. यह तो बाबा का चेला है. वहीं, अश्विनी चौबे कई ग्रामीण इलाकों में अपने फंड से काम तक नहीं कराए हैं.

एसजेवीएन पावर प्लांट में आंदोलन कर रहे किसान इस बार वोट का बहिष्कार किए हुए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि जो प्लांट का कमीशन खाएगा वह किसानों के हित में नहीं सोचेगा. उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त ही किसान और जनता याद आती है. बाकी तो ऐसी और सुविधा में मगन रहते हैं. हम तो जब उसे इलाके में जाते हैं हमेशा मिलते हैं.

कई बार रह चुके हैं विधायक

बता दें कि ददन पहलवान ने तीन बार निर्दलीय और एक बार जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ददन पहलवान 2004 में चुनाव जीते थे. उसके बाद 2009 में फिर 2014 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. तीनों बार चुनाव लड़ने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे या तीसरे स्थान पर वोट मिला था. वहीं, ददन पहलवान यादव तीन बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. इसमें भी हार का सामना करना पड़ा था.

बक्सर सीट पर क्या है जातीय समीकरण?

इस बार ददन पहलवान के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आने से बक्सर का राजनीतिक समीकरण बदल गया है. बक्सर लोकसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या चार लाख से अधिक है. जहां यादव वोटर 3.5 लाख के करीब हैं. वहीं, राजपूत की संख्या 3 लाख है तो भूमिहार मतदाता ढाई लाख हैं. मुसलमान की आबादी करीब डेढ़ लाख है. वैश्य, कुशवाहा, कुर्मी, दलित और अन्य जातियां भी यहां पर अच्छी खासी है.

बीजेपी ने अश्विनी चौबे का काटा टिकट

बता दें कि बक्सर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर एनडीए से मिथिलेश तिवारी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, महागठबंधन से इस बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को बक्सर लोकसभा से चुनाव लड़ाया जा रहा है. इसके अलावे बसपा से अनिल कुमार चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा और ददन पहलवान यादव के मैदान में आने से यहां का राजनीतिक समीकरण बदल चुका है. जहां ददन पहलवान राजद का समीकरण बिगाड़ रहे हैं, तो वहीं, आनंद मिश्रा की वजह से बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
सीवान में जातियों का समीकरण जानें ,इस बार मैदान में 13 प्रत्याशी, किसका बिगड़ेगा खेल?

सीवान में जातियों का समीकरण जानें ,इस बार मैदान में 13 प्रत्याशी, किसका बिगड़ेगा खेल?

4 जून को लालू परिवार हो जाएगा बेरोजगार…..

4 जून को लालू परिवार हो जाएगा बेरोजगार.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend