ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए PM मोदी

UB India News by UB India News
March 23, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पड़ोसी देश भूटाान पहुंचे। पीएम मोदी 22 और 23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। हालांकि पहले पीएम मोदी का भूटान दौरा 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था। और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के ऐलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी भूटान के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूटान के राजा ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-भूटानी व्यक्ति हैं। स्थापना के बाद से अब तक यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।

देशवासियों को समर्पित किया पुरस्कार

वहीं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “आज मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, मुझे भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। हर पुरस्कार विशेष होता है, लेकिन जब आपको किसी देश से पुरस्कार मिलता है तो इससे पता चलता है कि दोनों देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। मैं प्रत्येक भारतीय के आधार पर इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इसके लिए आपको धन्यवाद देता हूं।” पीएम मोदी ने आग कहा कि “भारत और भूटान के बीच संबंध जितने प्राचीन हैं, उतने ही नए और समकालीन भी हैं। जब मैं 2014 में भारत का प्रधानमंत्री बना, तो मेरी पहली विदेश यात्रा के रूप में भूटान जाना मेरे लिए स्वाभाविक था। पीएम मोदी ने ये सम्मान 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है।

दो दिन का यात्रा पर पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करते हुए शुक्रवार को भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। भूटान नरेश से मुलाकात से पहले मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। अपने आगमन के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह खूबसूरत देश में ‘‘यादगार स्वागत’’ के लिए भूटानी लोगों के आभारी हैं। उन्होंने भारत-भूटान मित्रता के ‘‘नयी ऊंचाइयां छूते रहने’’ की आशा जताई।

पीएम मोदी के भूटान दौरे से स्थानीय लोगों में हर्ष

पीएम मोदी के भूटान दौरे से स्थानीय लोग खुश। एक बच्चे ने बताया कि पीएम मोदी हमारे देश आए हैं, हमें इसकी बहुत खुशी है। पीएम मोदी का राजधानी थिंफू में हुआ जोरदार स्वागत। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

पीएम मोदी के आगमन पर भूटान पीएम ने किया ट्वीट

इससे पहले अपने भूटान दौरे पर पीएम मोदी राजधानी थिंफू पहुंच गए। पीएम मोदी के भूटान आगमन पर वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भूटान में आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई।’

A very memorable welcome in Bhutan! Throughout the way, there were several people who had gathered. I cherish their affection greatly. pic.twitter.com/0BQVVsxmFf

— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2024

འབྲུག་རྒྱལ་ཁབ་ཀྱི་མི་སེར་ག་ར་ལུ་དགའ་ཚོར་སྦོམ་ཡོད་པའི་ཁར་ ལྷག་པར་དུ་ ན་གཞོན་སློབ་ཕྲུག་ཚུ་གིས་ དགའ་སྤྲོ་དང་བཅས་པའི་སྒོ་ལས་ མཛེས་ཆ་དང་ལྡན་པའི་རྒྱལ་ཁབ་འདི་ནང་ལུ་ཕེབས་བསུ་ཞུ་གནང་མི་ལུ་བཀའ་དྲིན་ཆེ། pic.twitter.com/v9rOI8IFtk

— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2024

भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई। @narendramodi Ji pic.twitter.com/Kjc87llncg

— Tshering Tobgay (@tsheringtobgay) March 22, 2024

འབྲུག་རྒྱལ་ཁབ་ནང་ལུ་ ཕེབས་བསུ་མ་བཏུབ་བཏུབ་སྦེ་ཞུ་གནང་མི་ལུ་ བཀའ་དྲིན་ཆེ་བློན་ཆེན་@tsheringtobgayརྒྱ་འབྲུག་གཉིས་ཀྱི་བཟའ་བཤེས་མཐུན་འབྲེལ་འདི་ གོང་ལས་གོང་དུ་འཕེལ་བའི་རེ་སྨོན་ཡོད། https://t.co/0mulIMJht2 pic.twitter.com/Ual7i1xpnr

— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2024

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
दुनिया भर के मीडिया में छाई हैं केजरीवाल की गिरफ्तारी ……….

दुनिया भर के मीडिया में छाई हैं केजरीवाल की गिरफ्तारी ..........

आत्मविश्वास और लक्ष्य पर नजर… बीजेपी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से क्या दे रही संदेश?

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट ,पुडुचेरी की 1 सीट और तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend