मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम 4 बजे यह बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह समेत तमाम मंत्री परिषद के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट सभागार में यह बैठक होगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आदर्श आचार संहिता लागू है,ऐसे में कैबिनेट बुलाए जाने के पीछे बहुत बड़ी वजह हो सकती है। उन वजह को जानिए..
1. वित्तीय वर्ष 2023 24 का अंतिम महीना है।
2. चल रही योजनाओं और स्कीमों के लिए राशि रिलीज करना
3. चुनाव से जुड़े हुए कुछ जरूरी काम।
4. पूर्व में की गई घोषणा के लिए फंड एलॉटमेंट
बिहार सरकार क्या नहीं कर सकती है….
1. वोटरों को रिझाने वाले फैसले नहीं लेना होगा।
2. नई स्कीम और योजना नहीं लानी होगी।
3. राज कर्मियों और पेंशन भोगियों के लिए कुछ अलग नहीं करना होगा।
4. आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहना होगा।
5. नई पुल पुलिया सड़क जैसे बनने पर फैसला नहीं लेना।
पिछली बैठक में लिए गए थे ये फैसले
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए चार फीसदी डीए में इजाफा किया गया था। जिसके बाद बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।
इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का फैसला लिया गया था। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी थी। वहीं पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा। बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाने का भी निर्णय लिया गया था।







