ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!

UB India News by UB India News
March 2, 2024
in Lokshbha2024
0
गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) से बीजेपी के सांसद जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) ने सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया है. जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है.  बीजेपी उम्मीदवारों की सूची आने से पहले ही चुनाव लड़ने से मना करने वाले दूसरे बीजेपी सांसद हैं.  पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

गौतम गंभीर ने भी राजनीति से सन्यास लेने का किया ऐलान
दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने भी शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

कई दिग्गजों का टिकट हो चुका है फाइनल, ऐलान बाकी
गौरतलब है कि  भाजपा ने अभी तक अपने उम्‍मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, बावजूद इसके पार्टी विभिन्‍न सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर लगा चुकी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और गृह मंत्री अमित शाह  सहित भाजपा के कई दिग्‍गज नेता किन सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे इसे लेकर पार्टी की तरफ से फैसले लिए जा चुके हैं.

पीएम मोदी के बनारस से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना
भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा 2014 और 2019 के चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है और एक बार फिर उन्हीं की गारंटी पर 2024 के आम चुनावों में उतर रही है. नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से प्रधानमंत्री हैं. 2014 में उन्‍होंने वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा और दोनों ही जगहों से जीतने के बाद वडोदरा से इस्तीफा दे दिया था. अब वो तीसरी बार वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे.

अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी के सबसे भरोसेमंद साथी और दाहिने हाथ माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से गुजरात की राजधानी और अपनी पुरानी सीट गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे. अमित शाह को भाजपा की पहले गुजरात और फिर भारत भर में कामयाबी का एक मजबूत स्‍तंभ माना जाता है, ऐसे दिग्गज नेता का टिकट गांधीनगर से बिलकुल कंफर्म माना जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
पटना में जन विश्वास महारैली आज, एक मंच पर दिखेंगे लालू, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत ये चेहरे

पटना में जन विश्वास महारैली आज, एक मंच पर दिखेंगे लालू, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत ये चेहरे

आत्मविश्वास और लक्ष्य पर नजर… बीजेपी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से क्या दे रही संदेश?

आत्मविश्वास और लक्ष्य पर नजर... बीजेपी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से क्या दे रही संदेश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend