ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मन की बात के 110वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा अगले 3 महीनों तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा ..

UB India News by UB India News
February 27, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
मन की बात के 109वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा अमृतकाल में नई उमंग है, नई तरंग है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से रूबरू हुए. इस मौके पर उन्‍होंने ड्रोन दीदी से बात की. पीएम मोदी ने कहा कि देश में नमो दीदी ड्रोन की चर्चा हो रही है. नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे हैं. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिनों के बाद 8 मार्च को हमलोग महिला दिवस मनाएंगे. यह खास दिन देश के विकास में महिलाओं के योगदान को सैल्‍यूट करने का अवसर प्रदान करता है. महान कवि भरतियार ने कहा था कि दुनिया तभी फल-फूल सकती है जब महिलाओं को समान मौके दिए जाएंगे.’ यह मन की बात का 110वां एपिसोड था. साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि मार्च में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो जाएगी, ऐसे में अगले 3 महीनों तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जाएगा.

पीएम मोदी ने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, ‘आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई उंचाइयों को छू रही है. आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है. हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है. ये नमो Drone दीदी देश में कृषि को आधुनिक बनाने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन रही है.’ उन्‍होंने आगे कहा कि रासायनिक पदार्थों (Chemical) से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है- हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है.

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

मुसहर जाति का किया उल्‍लेख
पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल गैजेट का भी उल्‍लेख किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि Digital Gadgets की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है. आपको ये जानकर खुशी होगी कि हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में वन्य-जीवों के संरक्षण के लिए तकनीक का खूब उपयोग हो रहा है.’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘साथियों, आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव संरक्षण और Eco-Tourism के लिए नए-नए Innovation सामने ला रहे हैं. भारत में तो प्रकृति के साथ तालमेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है. हम हजारों वर्षों से प्रकृति और वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व की भावना से रहते आये हैं.’ पीएम मोदी ने बिहार की मुसहर जाति का उल्‍लेख करते हुए कहा, ‘बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश की कहानी प्रेरणा देने वाली है. अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के बीच इनके कार्यों की खूब चर्चा है. कितने ही लोग निस्वार्थ भाव से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और इसे सजाने-संवारने के प्रयासों में जुटे हैं. आपको ऐसे लोग भारत के हर हिस्से में मिल जाएंगे. इनमें से बड़ी संख्या उनकी भी है, जो भाषा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

अगले 3 महीने नहीं होगी ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मार्च महीने में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहित लागू हो जाएगी. पीएम ने कहा कि ऐसे में अगले तीन महीने तक मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा. उन्‍होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में गान्दरबल के मोहम्मद मानशाह पिछले तीन दशकों से गोजरी भाषा को संरक्षित करने के प्रयासों में जुटे रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश में तिरप के बनवंग लोसू जी एक टीचर हैं. उन्होंने वांचो भाषा के प्रसार में अपना अहम योगदान दिया है. यह भाषा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम के कुछ हिस्सों में बोली जाती है. हमारे देश में बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जो गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति और भाषा को संरक्षित करने में जुटे हैं. कर्नाटका के वेंकप्पा अम्बाजी सुगेतकर उनका जीवन भी इस मामले में बहुत प्रेरणादायी है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नीरज यादव को दबोचा

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नीरज यादव को दबोचा

Russia Ukraine War: एक साल जंग के बीच कहां खड़े हैं यूक्रेन-रूस

रूस-यूक्रेन जंग का तीसरा साल शुरू , आखिर ये लड़ाई कब तक चलेगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend