ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मायावती के कब खुलेंगे सियासी पत्ते………..

UB India News by UB India News
January 11, 2024
in Lokshbha2024
0
न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’: मायावती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है. भाजपा के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा चुनावी मोड में रहती है. हालांकि, संभावित रणनीति को लेकर अभी तक इंडिया गठबंधन का भी कुछ पता नहीं चल रहा है. महाराष्ट्र को लेकर दिक्कतें है, बिहार में दिक्कतें है. ऐसा कहा जाता है कि लोकसभा का रास्ता उत्तर प्रदेश से खुलता है, लेकिन वहां भी हालात ठीक नहीं है. खासतौर पर मायावती को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

15 जनवरी के बाद खुलेंगे मायावती के पत्ते
दरअसल, मायावती के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पत्ते 15 जनवरी के बाद खुलेंगे. बीएसपी सुप्रीमो पूरी तरह से इंडिया गठबंधन से बाहर होने की स्थिति में नहीं है. ये चुनाव ऐसा होने वाला है जहां पर तीसरे मोर्चे की जगह कहीं बनती नहीं है. बीजेपी कोशिश कर ले, वो एक अलग बात है. लेकिन, ऐसा लग रहा है कि तीसरे मोर्चे में इंडिया अलायंस वर्सेस एनडीए की लड़ाई में कोई तीसरा खड़ा होता है तो उसकी जगह नहीं बनेगी.
ऐसा लगने के पीछे का कारण ये है कि चुनावी प्रो-भाजपा और भाजपा के विरुद्ध के बीच में टिका हुआ है. इंडिया गठबंधन में बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं. कभी नीतीश कुमार की तरफ से कुछ सुनने को मिलता है तो कभी ममता बनर्जी कुछ कहती है, कभी बंगाल के स्थानीय नेता आपस में भिड़ जाते है. लेकिन सभी राज्यों के साथ बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अखिलेश-मायावती के बीच का जुबानी जंग
उत्तर प्रदेश में सपा चीफ अखिलेश यादव और मायावती के बीच की जुबानी जंग अब लगातार देखने को मिल रही है. लेकिन ये जानकारी पुख्ता है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस के भीतर ये स्पेस बनाकर रखा गया है कि अगर मायावती आती है तो फॉर्मूला क्या होगा. इसी वजह से मायावती कभी नर्म तो कभी गर्म होती रहती है. अखिलेश यादव ने एक पोजिशन ले रखी है कि उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा हम करेंगे और हम ही यहां के लीडर हैं.

लेकिन मायावती के आने के साथ ही इंडिया गठबंधन की पूरी स्थिति बदल जायेगी, क्योंकि मायावती के साथ आने के पक्ष में कांग्रेस का भी एक बड़ा हाथ है. राष्ट्रीय स्तर पर भी इंडिया अलायंस के जो नेता है वो कई प्रमुख नेता ये कह रहें है कि मायावती को इंडिया अलायंस में आना चाहिए. इसमें अखिलेश यादव पर भी दबाव है. इसलिए वो अपनी पोजिशनिंग को सही रखने के लिए कभी बोलते है और मायावती उसका जवाब देती है, फिर एक कंट्रोवर्सी बनती है. लेकिन उसके अगले ही दिन चीजें व्यवस्थित होने के संकेत आने लगते है.

चुनाव हो गया है वन टू वन
हर जगह एक ट्रेंड देखा है कि चुनाव वन-टू-वन हो गया है. तीसरे के लिए स्पेस बहुत कम बच रहा है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भी अपने गढ़ में सफलता नहीं मिली. ऐसे में अगर मायावती और ओवैसी एक साथ आकर ही लड़ेंगे तो ये धारणा बनना बिलकुल भी आश्चर्यजनक नहीं होगा कि इसके पीछे बीजेपी की कोई रणनीति काम कर रही है. कोई भी राजनेता ये नहीं चाहेगा की उसकी पार्टी जो लगातार सत्ता से बाहर भी है और जिसका वोट बैंक भी कम होता जा रहा है, ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेगी. एक सच ये भी है कि मायावती के पत्ते अभी नहीं खुले है. मायावती के बारे में समझने के लिए 15 जनवरी के बाद के दिनों का इंतजार करना होगा.

मायावती के साथ समझौता ज्यादा सही
सभी पार्टियों के सामने अपने अस्तित्व को बचाने और उसे बरकरार रखने का बड़ा सवाल है. अखिलेश यादव कि रणनीति है कि यूपी में लीडरशिप उनके पास रहे. इस वजह से कई बार वे विवादित बयान देते रहते हैं. लेकिन जानकारियां ये कहती हैं कि समाजवादी के नेताओं और बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार कुछ बातचीत चल रहीं है. दोनों के बीच आपसी समझ बनी हुई है. इसी बीच कांग्रेस के नेता यही कह रहे है कि यूपी में हम सेकेंड पार्टनर जरूर है, लेकिन मायावती के साथ समझौता होना ज्यादा सही है. ऐसे में अखिलेश यादव को भी पता है कि गठबंधन के साथ ही उनके लिए और विपक्ष के लिए भी बेहतर होगा कि वो एकजुट होकर लड़े. हर पार्टी ये चाहती है कि उसका स्टेक यानी वर्चस्व बना रहें. अखिलेश यादव को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छी सीटें मिली है, उप-चुनाव भी जीते. ऐसे में अखिलेश फिर से एक बड़ा नुकसान नहीं चाहते है जो उनको 2022 के पहले हुआ था.

कांग्रेस कम सीटें लड़े, लेकिन सफलताएं जरूरी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत ज्यादा उसके हिस्से में जाए, ये बिल्कुल नहीं मानना चाहिए. ये जरूर है कि कांग्रेस को सीटें मिल सकती है और साथ ही कांग्रेस भी इसमें रजामंद होगी क्योंकि कांग्रेस के लिए ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वो भले ही कम सीटें लड़े लेकिन सफलताएं ज्यादा मिलें. ऐसे में ये जिद करना खासतौर पर तब जब मायावती के साथ रास्ते खुले हुए है, कांग्रेस का 80 सीटों से ज्यादा का स्टेक नहीं बन पाएगा.

बिहार का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी सीटों के बंटवारे को लेकर के दिल्ली में समाजवादी पार्टी के नेताओं ओर कांग्रेस के नेताओं के साथ बातचीत हुई है. बातचीत अभी इस स्तर पर हो रही है कि अगर मायावती आती है तो क्या फॉर्मूला होगा और मायावती नहीं आती है तो क्या फॉर्मूला होगा. मायावाती के साथ भी लगातार संवाद किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
लालू यादव का दही-चूड़ा भोज इसबार फिर  ……….

लालू यादव का दही-चूड़ा भोज इसबार फिर ..........

चिंता मत करिए सब समय पर हो जाएगा…….

चिंता मत करिए सब समय पर हो जाएगा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend