ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया है। नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में मिठाई एक दूसरे को खिलाकर जदयू कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे है







