ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरा पारा, दिल्ली – बिहार में ठंड़ शुरू, आज दक्षिण में बारिश का अनुमान

UB India News by UB India News
December 18, 2023
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गिरा पारा, दिल्ली – बिहार में ठंड़ शुरू, आज दक्षिण में बारिश का अनुमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके ठंड पड़ने लगी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाने लगा है और लोग ठंड से कांपने लगे हैं. वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और मुजफ्फराबाद में भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज (रविवार) भी बर्फबारी का अनुमान है.

दिल्ली में लगातार गिर रहा पारा

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (रविवार) को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और ये गिरकर 5 डिग्री सेल्सियत तक रह जाएगा. जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसी के साथ आने वाले दिनों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा.

वहीं दिल्ली की हवा की बात करें तो यहां की हवा अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. बीते दिन यानी शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 285 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में था. बता दें कि हवा की गुणवत्ता (AQI) शून्य से 50 के बीच अच्छी, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है.

आज इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में 8 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. उधर दक्षिण भारतीय राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 17 दिसंबर (रविवार) को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में भी रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है.

बिहार में इस दिन से बढ़ेगी सर्दी, जानें कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में राजधानी पटना समेत प्रदेश के अकिधकतर भागों में पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर जिले का सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाये रहने की सम्भावना है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर का रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, वैशाली का 10.1, मुजफ्फरपुर का 11.8, सिवान का 11, छपरा का 11.8, आरा का 11.7, बक्सर का 10, कटिहार का 9.3, रोहतास का 9.5 और औरंगाबाद का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 7.5, जर्मु का 8.5, बांका का 8.4, भागलपुर का 11, कटिहार का 13.5, पूर्णिया का 11, अररिया का 10.4, सुपौल का 13,दरभंगा का 11.6, सीतामढ़ी का 9.4, मोतिहारी का 9.2 और वाल्मीकिनगर का 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 5 दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, कनकनी का असर

राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं 25 दिसंबर से कनकनी बढ़नी शुरू हो जाएगी। सुबह के समय कोहरे की चादरों से शहर लिपट जाएंगे। विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। इसलिए घर से बाहर निकलते समय लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम में कनकनी का असर बना रहेगा।

ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण में भी बढ़ोतरी

राज्य में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। धुंध के चलते बच्चों-बुजुर्गाें को सांस की तकलीफ हो रही है। राजधानी पटना का हाल सबसे पुरा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार कई दिनों से 400 से ऊपर पहुंच गया है। पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, आरा और मुजफ्फरपुर का भी एक्यूआई 300 के पार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
अभी नहीं तो कभी नहीं … 12 जून को पटना में जुटेंगे बिपक्ष

भाजपा विरोधी राजनीतिक दल दुविधा के दौर...........

पीएम मोदी आज काशी को देंगे 19 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

पीएम मोदी आज काशी को देंगे 19 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend