ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘पासवर्ड याद नहीं, प्रश्न PA बनाता है’, बोलकर घिरे सांसद गिरधारी यादव

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in जदयू, पटना, बांका
0
‘पासवर्ड याद नहीं, प्रश्न PA बनाता है’, बोलकर घिरे सांसद गिरधारी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीएमसी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. इसको लेकर शुक्रवार (08 दिसंबर) को लोकसभा में बहस भी हुई. बहस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के सांसद गिरधारी यादव (Giridhari Yadav) ने ऐसा कुछ कहा कि इस पर सियासी बवाल मच गया है. एलजेपी रामविलास ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए गिरधारी यादव पर तंज कसा है.

‘नीतीश कुमार की तरह सांसद भी गजब‘

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

एलजेपी ने अपने एक्स हैंडल से शुक्रवार को पोस्ट करते हुए लिखा- “सांसद श्री गिरधारी यादव जी ने महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी के मामले पर सदन की पटल पर कहा- तीन बार से सांसद रहा हूं, लेकिन आज तक कभी सदन में पूछे गए किसी भी सवाल को खुद नहीं तैयार किया, मेरा पीए करता है, मेरा स्टाफ करता है. पोर्टल खोलना आता ही नहीं है. कंप्यूटर चलाना नहीं आता है. आईडी पासवर्ड सब मेरे पीए के पास है. मुख्यमंत्री जी, आपके सांसद भी आपकी ही तरह गजब है.”

अब पढ़ें गिरधारी यादव का पूरा बयान

दरअसल शुक्रवार को जेडीयू सांसद गिरधारी यादव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा, “मैं कभी अपना प्रश्न नहीं बनाता हूं. बहुत सारे सांसद नहीं बनाते हैं. मेरा प्रश्न मेरा पीए या दूसरा स्टाफ बनाता है. मैं नहीं करता क्योंकि मुझे आता ही नहीं है. इसलिए डर से मैंने इस बार लोकसभा में कोई प्रश्न नहीं किया.”

आगे कहा, “हमको तो कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता है. अब बूढ़ा होने के बाद क्या हम सीख सकते हैं. इस संसद में मौजूद बहुत लोगों को सवाल करना नहीं आता है. लोकतंत्र में डराया गया है. नहीं जानते हैं तो नहीं जानते हैं… हम लोग भी पढ़े लिखे हैं. बहुत तेज होंगे जो दो घंटे में पढ़ लेते होंगे.”

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बीच में रोका और कहा, “आपके खिलाफ इस विषय को लेकर गंभीर कार्रवाई हो सकती है. आप ऑन रिकॉर्ड बोल रहे हैं.” बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी द्वारा इसके लिए पैसे देने की बात कही थी. आरोपों की शिकायत संसद की एथिक्स कमेटी को भेजी गई. कमेटी ने जांच के बाद इन आरोपों को सही ठहराया था. इसके बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द की गई है.

सांसद श्री गिरधारी यादव जी ने महुआ मोइत्री कि बर्ख़ास्तगी के मामले पर सदन की पटल पर कहा – "तीन बार से सांसद रहा हूं, लेकिन आज तक कभी सदन में पुछे गये किसी भी सवाल को ख़ुद नहीं तैयार किया , मेरा पीए करता है , मेरा स्टाफ करता है। Portal खोलना आता ही नहीं है । कंप्यूटर चलाना नहीं… pic.twitter.com/5W62PcGuzW

— Lok Janshakti Party (@LJP4India) December 8, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
CM नीतीश के लिए भस्मासुर तैयार : बलियावी पर बोली बीजेपी

CM नीतीश के लिए भस्मासुर तैयार : बलियावी पर बोली बीजेपी

लालू यादव सपरिवार पहुंचे तिरुपति बालाजी के दरबार में , किया दर्शन

लालू यादव सपरिवार पहुंचे तिरुपति बालाजी के दरबार में , किया दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend