ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर बीजेपी की इस प्रचंड जीत के पीछे असली वजह क्या है!

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
छत्तीसगढ़ के गठन के बाद भाजपा ने राज्य में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस से सता छिनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान किया है. चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़े मुकाबले की बात कही गई थी. वोटिंग के बाद आए तमाम एग्जिट पोल में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर और हंग असेंबली तक का अनुमान लगाया गया था, लेकिन जब नतीजे आए तो उसने सभी अटकलों को पलटकर रख दिया. खुद कांग्रेस को भी इतनी बड़ी हार पर भरोसा नहीं हो रहा था.

इस नतीजे के बाद बीजेपी की जीत के कारणों, शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी योजनाओं और अन्य पहलुओं पर बात होने लगी. अब भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बीजेपी की इस प्रचंड जीत के पीछे असली वजह क्या है, क्यों सीएम फेस के बिना भी भगवा पार्टी कांग्रेस से इतना आगे निकल गई. आइए हम बताते हैं बीजेपी की इस जीत की बड़ी वजह.

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जमीन के साथ-साथ टेक्नॉलजी की भी ली मदद

बीजेपी ने इस चुनाव को जीतने के लिए राज्य के 14 जिलों में पार्टी के 14 वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया, मतदाताओं तक पहुंचने के लिए 42,000 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप बनाए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से निर्धारित चुनावी रणनीति को पूरा करने के लिए 40 लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया. इस तरह बीजेपी ने अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी.

बूथ को मजबूत करने पर रहा जोर

भाजपा की राज्य इकाई के सदस्यों का कहना है कि पार्टी ने पिछले साल जनवरी से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी. पहला प्लान बूथ को मजबूत करना था. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की याद में भाजपा ने राज्य के 64,523 बूथों में से प्रत्येक पर एक बूथ समिति बनाने का अभियान चलाया. पिछले साल मार्च तक बूथ समितियों का गठन किया गया. 14 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को एक-एक जिला सौंपा गया और उन्हें लोगों की शिकायतें सुनने का काम दिया गया. इस तरह मजबूत बूथ संरचना ने बीजेपी की जीत का रास्ता बनाया.

सदस्यता अभियान के सहारे भी जोड़े वोटर

बूथ स्तर के काम के बाद पार्टी ने इस साल अगस्त में एक सदस्यता अभियान भी चलाया, जिसके तहत 17 लाख से अधिक नए लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम 10 नए एससी/एसटी और 10 नए महिला सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया. इस अभियान के माध्यम से 10,916 शक्ति केंद्र बनाए गए और 84.6 प्रतिशत बूथों पर पन्ना प्रमुख थे. बीजेपी ने पार्टी के चुनावी संदेश को प्रसारित करने के लिए 64,000 बूथों के बीच 42,000 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
बायजू का संकट गहराया, संस्थापक ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए घर रखा गिरवी

बायजू का संकट गहराया, संस्थापक ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए घर रखा गिरवी

सड़क दुर्घटना के घायलों को कैशलेस इलाज की सुविधा देगी सरकार!

सड़क दुर्घटना के घायलों को कैशलेस इलाज की सुविधा देगी सरकार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend