ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू

UB India News by UB India News
November 29, 2023
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज (मंगलवार) से शुरू हो गया. सत्र की शुरूआत पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक संवेदना के साथ शुरू हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तकरार होने की संभावना है. 

सीएम योगी ने 26 साल पुरानी घटना को किया याद

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी विधानसभा में घटे 26 साल पुराने वाकया को याद किया. सीएम योगी ने कहा कि यही वो सदन है जहां पहले मारपीट होती थी. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े छह साल में हमारी सरकार ने चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में नई सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि इन साढ़े छह सालों में सदन की कार्यवाही जिस गरिमापूर्ण तरीके से लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़ी है, वह लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि ये वह सदन था जहां एक बार मारपीट भी हुई थी.

सदन की गरिमा बनाए रखें सदस्य

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखनी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. सभी लोग पूरी तैयार के साथ सदन में मौजूद रहेंगे. योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों के नेता भी सदन की कार्यवाही को चलाने में योगदान देंगे.

अनुपूरक बजट लाएगी योगी सरकार

बता दें कि यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘इस शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य जो लंबित है वो पूरे होंगे. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जिस गरिमापूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश विधानमंडल देश में वर्तमान में चर्चा में है, उस गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सत्तापक्ष की नहीं बल्कि विपक्ष की भी है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post

मेक इन इंडिया का है जलवा, आइफोन की बिक्री में आया 177 फीसदी का उछाल, फॉक्सकॉन ने 1.5 अरब डॉलर निवेश करने का किया एलान

करोड़ों की संपत्ति पर ED का कब्जा, तेजस्वी का ‘दिल्ली वाला’ बंगला भी गया

लैंड फॉर जॉब्स मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend