ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में पाकिस्तान भले ही अभी बनी हुई है, लेकिन उसे इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 280 से अधिक रनों से जीत हासिल करनी होगी। इस असंभव लक्ष्य को हासिल करना पाक टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। हालांकि दूसरी तरफ गतविजेता इंग्लैंड का प्रदर्शन देखा जाए तो वह बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है। ऐसे में टीम की कोशिश मेगा इवेंट से जीत के साथ विदाई लेने की होगी साथ ही साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी जगह को पक्का करने की होगी।

ईडन गार्डन्स की पिच पर किसका दिखेगा दबदबा

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ये अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में अभी तक यहां पर 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ भारतीय टीम ही पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई थी। वहीं इन 3 में से 2 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने ही बांग्लादेश के खिलाफ अपना मुकाबला जीता था। यहां की पिच धीमी होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक 91 वनडे मैच खेले गए हैं, इसमें इंग्लैंड ने 56 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 32 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 10 मैचों में इंग्लैंड ने पांच में जबकि पाकिस्तान ने चार मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
वंदे भारत एक्सप्रेस आज ट्रायल रन पर पटना से रांची के लिए हुई रवाना……..

दिवाली और छठ के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन

राजस्थान  : चुनाव में आया गो हत्या का मुद्दा, फफक-फफक कर रोए बीजेपी प्रत्याशी

राजस्थान : चुनाव में आया गो हत्या का मुद्दा, फफक-फफक कर रोए बीजेपी प्रत्याशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend