ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बुरी फंसीं महुआ मोइत्रा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का तंज, ‘डिग्रीवाली देश बेचे’

UB India News by UB India News
October 25, 2023
in खास खबर, महिला युग, सांसद
0
बुरी फंसीं महुआ मोइत्रा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का तंज, ‘डिग्रीवाली देश बेचे’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मोइत्रा पर सिलसिलेवार कई तीखे सवाल दागे। दुबे ने कहा कि सांसद का दुबई में NIC मेल खुला की नहीं? उन्होंने पैसे के बदले संसद में सवाल पूछे कि नहीं? दुबे ने आगे कहा कि सांसद का विदेश जाने आने के खर्च किसने उठाए? उन्होंने कहा कि सवाल अडानी ,डिग्री या चोरी का नहीं,देश को गुमराह कर आपके भ्रष्टाचार का है। बता दें कि हाल ही में दुबे ने मोइत्रा पर संसद में अडानी के खिलाफ सवालों के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

देश को गुमराह करने का लगाया आरोप
निशिकांत दुबे ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘सवाल संसद की गरिमा,भारत की सुरक्षा व कथित सांसद की , proprietary, corruption and criminality का है,जबाब देना है कि दुबई में NIC मेल खुला की नहीं? पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं? विदेश जाने आने के खर्च किसने उठाए? कभी लोकसभा स्पीकर और विदेश मंत्रालय से विदेश जाने का permission लिया या नहीं? सवाल अडानी ,डिग्री या चोरी का नहीं,देश को गुमराह कर आपके भ्रष्टाचार का है।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो हैशटेग भी लगाए। इसमें उन्होंने कहा, ‘डिग्री वाली देश बेचे’ और ‘चंद पैसे के लिए जमीर बेचे’।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

महुआ मोइत्रा ने किया पलटवार
बता दें कि निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर रिश्वत के बदले सवाल उठाने के जो आरोप लगाए, उसकी जांच संसद की आचार समिति ने की। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बीजेपी और

क्या खतरे में है महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता? 5 पॉइंट्स में जानें अब तक क्या-क्या हुआ
दुबे पर पलटवार किया। उन्होंने इसे बीजेपी की हिट जॉब करार दिया। उन्होंने कहा था कि पहले निशिकांत दुबे की फर्जी डिग्री की जांच होनी चाहिए। इधर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी बैष्णव ने निशिकांत दुबे के आरोपों पर कहा है कि रिश्वत के बदले सवाल करने के आरोप गंभीर हैं। आईटी मंत्रालय की एजेंसी इसकी जांच में सहयोग करेगा। वहीं महुआ मोइत्रा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने पहले ही जांच एजेंसी को एनआईसी गेम के ‘दुबई लॉगिन’ डिटेल्स का दावा किया था।

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की चिट्‌ठी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच करने में नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पूरा सहयोग करेगा।

इस पर महुआ ने कहा- अश्विनी वैष्णव ने फेक डिग्री वाले को चिट्‌ठी लिखी है कि मेरे खिलाफ जांच में सपोर्ट करेंगे। मैं अब तक इंतजार कर रही हूं कि पिछले साल जब फर्जी दुबे अपने बच्चों के साथ अवैध तरीके से एयरपोर्ट के ATC रूम में घुस गए थे। गृह मंत्रालय, नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय इसकी जांच कब करेगा। भाजपा के हिट जॉब की परतें खुल रही हैं।

महुआ ने एक और पोस्ट में लिखा- झूठ कौन बोल रहा है? दो दिन पहले फेक डिग्री वाले ने कहा- NIC ने दुबई से लॉगइन खोले जाने समेत सभी जानकारियां जांच एजेंसी को दे दी हैं। अब अश्विनी वैष्णव कह रहे हैं कि लोकसभा या एथिक्स कमेटी ने जानकारी मांगी तो हम देंगे। भाजपा के मुझ पर हमलों का स्वागत है, लेकिन अडानी+गोड्डा (दुबे) शायद सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

Next Post
धर्म और जंग में कोई रिश्ता नहीं, इस्लाम बच्चों को मारना नहीं सिखाता

धर्म और जंग में कोई रिश्ता नहीं, इस्लाम बच्चों को मारना नहीं सिखाता

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend