ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बीजेपी कट्टर हिंदुत्व से तोड़ेगी जातीय गणना की चक्रव्यूह !

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
बिहार में बीजेपी कट्टर हिंदुत्व से तोड़ेगी जातीय गणना की चक्रव्यूह !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बीजेपी कट्टर हिंदुत्व के रास्ते पर आगे बढ़ चली है। इसके लिए बीजेपी ने गिरिराज सिंह को आगे कर दिया है। गिरिराज सिंह हों या प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, दोनों मुस्लिम तुष्टिकरण के मुद्दे को उठाते नजर आ रहे हैं। गिरिराज सिंह ने तो मोर्चा भी खोल दिया है। अपने आवास पर फलाहार और दुर्गा आरती के कार्यक्रम के साथ ही उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया कि भाजपा के एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है। अगले दिन गिरिराज सिंह बलिया के हुसैनी चक पहुंचे। वहां उन्होंने जिस तेवर और जिस लहजे में चेतावनी दी। उसे देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी अब कट्टर हिंदुत्व के रास्ते पर आगे बढ़ चली है। जानकार मानते हैं कि भाजपा के सामने इसके अलावा और कोई रास्ता भी नहीं है। कास्ट सर्वे के आंकड़े जारी होने के बाद अगर बीजेपी जाति समूह को साधने की कोशिश की और सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर आगे बढ़ी तो परिणाम उसके पक्ष में नहीं हो सकता है।

कास्ट सर्वे के बाद बदला कैलकुलेशन

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग एक साल पहले से शुरू हो गई थी। जातियों के आधार पर बिहार की तमाम प्रमुख पार्टियां अपने वोटरों को साधने की कोशिश करती नजर आ रही थीं। बिहार में जातियों के समीकरण को साधने की कोशिश करते राजनीतिक दलों को देखा जा रहा था। नीतीश कुमार ने तो जाति आधारित गणना के पहले से ही पिछड़े-अति पिछड़े वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश शुरू कर दी थी।

वहीं, बीजेपी नीतीश कुमार के कोर वोटरों कोइरी और कुर्मी को अपने साथ कर उनका समीकरण बिगड़ने की फिराक में थी। राजद के पास अपने मुस्लिम और यादव वोटर इंटैक्ट हैं। मगर, राजद की कोशिश थोड़े सवर्ण को भी अपने पाले में लेने की थी। ताकि वोट का परसेंटेज बढ़ाया जा सके। जातीय जनगणना के बाद जाति की राजनीति करने वालों का सारा गणित बिगड़ता नजर आया। पिछड़ी-अति पिछड़े समाज के लोगों का परसेंटेज सबसे अधिक निकाल कर आया।

कास्ट सर्वे के अनुसार सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है। 63 फीसदी ओबीसी में 27 फीसदी पिछड़ा और 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा वर्ग है। अब बिहार की राजनीति पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा की तरफ घूमती हुई नजर आ रही है।

इधर, भाजपा को कमजोर करने की कोशिश में कांग्रेस भी सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा वोटरों को रिझाने की कोशिश में जुटी हुई थी। मगर इन सबके बीच जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी होने के बाद बिहार में राजनीतिक खेल बदलता नजर आ रहा है। एक तरफ कास्ट पॉलिटिक्स का कार्ड चला जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी धर्म पॉलिटिक्स पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।

कट्टर हिंदुत्व की तरफ बढ़ चली बीजेपी

जहां एक तरफ कांग्रेस सहित बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातियों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बीजेपी कट्टर हिंदुत्व की राह पर बढ़ती नजर आ रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी ने जाति आधारित जनगणना के आंकड़े आने के बाद अपना राजनीतिक पैंतरा बदला है।

जहां बिहार में सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलते हुए, नीतीश कुमार को डैमेज करने की कोशिश कर रही थी। इस कोशिश में वो कुर्मी और कोइरी वोटरों को साधने की फिराक में थी। बीजेपी के साथ पहले से ही सवर्ण और भूमिहार वोटर थे। जिनका साथ बीजेपी को हमेशा मिलता रहा है। मगर, सर्वे के बाद क्षेत्रीय पार्टियां फिलहाल जातियों को ही टारगेट करती नजर आ रही हैं। वहीं, बीजेपी अपना हिंदू कार्ड खेलना शुरू कर दिया है।

कट्टर हिंदुत्व बीजेपी की मजबूरी तो नहीं?

गौर करने वाली बात ये है कि भाजपा के पास अब बिहार में अपनी सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि बदलना मजबूरी है। इसकी वजह ये है कि जाति आधारित गणना में मुस्लिम आबादी 17.70% और यादव 14.26% निकल कर आई। ये दोनों ही वोट बैंक बीजेपी के साथ नहीं है।

इसके बाद 19.65 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 4.21% कोइरी, 3.65 प्रतिशत ब्राह्मण, 3.45 फीसदी राजपूत, 2.87% भूमिहार के अलावा मल्लाह, नाई, लोहार, कुम्हार, तेली बनिया, बढ़ाई, कुर्मी, कानू, धानुक, कहार एक से ढाई फीसदी वाली आबादियों को जोड़ना बीजेपी के सामने चुनौती है। ऐसे में बीजेपी के सामने कट्टर हिंदुत्व के रास्ते पर बढ़ने के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं है।

81.99% हिंदू आबादी पर बीजेपी की नजर

बीजेपी ये जानती है कि बहुत बड़ी मुस्लिम आबादी का वोट उसे नहीं मिलने जा रहा है। हिंदुत्व के नाम पर वो यादव वोट बैंक में भी सेंध लगा सकती है। मगर, जाति के आधार पर नहीं। यहां बीजेपी के लिए अच्छी बात ये है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव समाज से आने वाले नए पढ़े-लिखे युवाओं ने बीजेपी को भी वोट किया था। हालांकि, उनका परसेंटेज कम था।

बिहार की राजनीति और चुनाव के पैटर्न को समझने वाले लोगों का ये मानना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के मुद्दे पर दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा सभी को मिलाकर 81.99% हिंदू आबादी पर छाप छोड़ा जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में अभी से क्यों विखरते प्रतीत हो रहे है दल…….

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में अभी से क्यों विखरते प्रतीत हो रहे है दल.......

आज से खुला माता का पट , माता दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

आज से खुला माता का पट , माता दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend