ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संभलने से पहले लड़खड़ाया I.N.D.I.A गठबंधन! पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर आप से बढ़ी तकरार

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
संभलने से पहले लड़खड़ाया I.N.D.I.A गठबंधन! पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर आप से बढ़ी तकरार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के नशीले पदार्थों से संबंधित मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने का आरोप लगाया। आप पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी है और वहां की पुलिस प्रदेश सरकार के नियंत्रण में ही है, दिल्ली के विपरीत जहां पुलिस का प्रबंधन केंद्र सरकार करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप की ही सरकार है। बहरहाल, पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी से लगता है कि आप-कांग्रेस के बीच दरारें बढ़ गई हैं। ऐसे वक्त में यह घटना बड़ी समस्या हो सकती है जब दोनों दल विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हिस्से हैं और दोनों के बीच सीटों की साझेदारी को लेकर चर्चा का बाजार गरम है।

पंजाब में आप-कांग्रेस में छिड़ी रार
पंजाब कांग्रेस पहले ही आप के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। पार्टी के कई दिग्गज नेता विपक्षी गठबंधन में आप को शामिल करने के खिलाफ थे। दिल्ली में भी यही हाल है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने आप से हाथ मिलाने का मुखर विरोध किया था। हालांकि, गांधी परिवार के इशारे पर पार्टी की केंद्रीय कमान ने आप के साथ कांग्रेस पार्टी के मतभेदों को पाटने की पहल की थी।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

दोनों पार्टियों के विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पंजाब कांग्रेस कथित कुशासन से लेकर राज्य के बढ़ते कर्ज तक कई मुद्दों पर आप की भगवंत मान सरकार पर हमला करती रही है। वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
पीएम मोदी की कूटनीति से टूट गए ट्रूडो, कनाडा के पीएम ने भारत को उभरती ताकत बता कर जताई घनिष्ठ संबंध बनाने की इच्छा

पीएम मोदी की कूटनीति से टूट गए ट्रूडो, कनाडा के पीएम ने भारत को उभरती ताकत बता कर जताई घनिष्ठ संबंध बनाने की इच्छा

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद को 1900 संगठनों का समर्थन, राज्य भर के स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद को 1900 संगठनों का समर्थन, राज्य भर के स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend