ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामलाल का भव्य दरबार….

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
रामलाल का भव्य दरबार….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण अंतिम चरण में है. महज कुछ महीनो के अंदर इसमें रामलला विराजमान हो जाएंगे. इसके निर्माण की कुछ ऐसी खूबियां हैं जो पूरी दुनिया को अचंभित करने वाली होंगी. जैसे 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट की गगनचुंबी शिखर वाले विशाल भव्य मंदिर के निर्माण में एक ग्राम भी लोहे का इस्तेमाल नहीं हुआ है.

इसके अलावा इसके निर्माण की वास्तुकला में भारतीय वैज्ञानिक विरासत को भी समेटा जा रहा है. इसमें एक ऐसे उपकरण लगाने की तैयारी हो रही है, जिसकी मदद से हर साल रामनवमी के दिन भगवान सूर्य की किरणें मंदिर में स्थापित रामलाल के ललाट पर ठीक वैसे ही चमकेंगी जैसे सूर्यवंशियों की तस्वीरें भारतीय परंपराओं में लोकप्रिय हैं. आइए आज हम सिलसिलेवार तरीके से आपको इस मंदिर की खासियत के बारे में बताते हैं.

RELATED POSTS

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

रामलाल का भव्य दरबार
रामलला के इस मंदिर का गर्भ गृह बनकर तैयार हो गया है. 3 हजार मजदूर दिन रात राम मंदिर को आकार देने में जुटे हैं. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी आ गई है जो अगले साल 22 जनवरी को की जाएगी. 20 से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शामिल होंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी पूजा पद्धति और गुरु परंपरा से जुड़े करीब 4 हजार साधु संत आमंत्रित किए जाएंगे. साधु संतों और देश विदेश के लोगों को मिलाकर करीब 10 हजार अति विशिष्ट लोगों को न्योता दिया जाएगा.

सूरज की रोशनी के लिए लगेगा विशेष उपकरण
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा कहते हैं, “एक उपकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा ताकि हर साल रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें भगवान राम के माथे पर कुछ देर के लिए पड़ेंगी.” खास बात ये है कि गर्भगृह के भीतर दो मूर्तियां रखी जाएंगी. एक मूर्ति में श्रीराम के पांच साल के बालक के तौर पर दर्शन होंगे. दूसरी मूर्ति में रामलला वर्तमान स्वरूप में नजर आएंगे. बाल्यवस्था वाली मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच होगी.

मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ की लागत

रामजन्मभूमि में मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि भक्त जैसे ही मंदिर के भीतर दाखिल होंगे उन्हें रामलला के दर्शन होने शुरू हो जाएंगे. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक मंदिर निर्माण पर अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं. ऐसा अनुमान है कि पूरे मंदिर और परिसर के निर्माण में लगभग 1,700 से 1,800 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

एक ग्राम भी लोहे का इस्तेमाल नहीं
इस भव्य मंदिर के निर्माण में क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक ग्राम लोहे का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. मंदिर के निर्माण में सिर्फ पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. गर्भ गृह और उसके आसपास नक्काशीदार बलुआ पत्थरों का उपयोग किया गया है. इसके लिए पत्थर राजस्थान के भरतपुर जिले में बंसी, पहाड़पुर और सिरोही जिले लाया गया है.

जबकि गर्भगृह के भीतर का निर्माण राजस्थान की मकराना पहाड़ियों के सफेद संगमरमर से किया जा रहा है, जिस पर नक्काशी का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है. पत्थरों को जोड़ने के लिए तांबा का इस्तेमाल किया गया है.

हज़ार साल भी भव्य बना रहेगा मंदिर
राम मंदिर के 42 दरवाजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मंगाई लकड़ी से बनाए जा रहे हैं. ये लकड़ी खास है क्योंकि इसमें 600 साल तक दीमक नहीं लगेगी. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को आने वाले 1000 साल के लिहाज से तैयार किया जा रहा है. मंदिर की खिड़की और दरवाजों के लिए चंद्रपुर की सागौन लकड़ी को चुना गया है. सागौन की लकड़ी की आयु 1000 साल होती है जबकि पत्थरों की भी आयु 1000 साल से अधिक होती है.

तीन मंजिला होगा राम मंदिर
अयोध्या का राम मंदिर तीन मंजिला होगा. हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी. मंदिर की लंबाई 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट होगी. राम मंदिर का शिखर 161 फीट उंचा होगा. वैसे तो प्राण प्रतिष्ठा और पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन मंदिर का निर्माण पूरा होने में 2025 के दिसंबर तक का वक्त लग सकता है.

सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलाल
बताया जा रहा है कि गर्भगृह में भगवान का आसन सोने का होगा. दरबार के दरवाजे पर भी भक्तों की तरफ से सोने की पत्ती चढ़वाने की गुजारिश हो रही है. राम मंदिर के आसपास की पूरी तस्वीर बदली जा रही है. अयोध्या नगरी ही बदल रही है.

इतना ही नहीं अब सरयू नदी में क्रूज पर सवार होकर अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे. दुबई में बने इस विशेष क्रूज का नाम जटायु रखा गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले पुष्पक और गरुण भी सरयू में विचरण करते हुए दिखाई देंगे. आपको बता दें कि लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूरा हो रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 16, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

Next Post
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों पर क्यों भड़ रहे गहलोत?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों पर क्यों भड़ रहे गहलोत?

राजस्थान : जेपी नड्डा और अमित शाह का विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन

राजस्थान : जेपी नड्डा और अमित शाह का विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend