ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत का दमदार आगाज ,मिला छठा गोल्ड ,

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in खेल
0
एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत का दमदार आगाज ,मिला छठा गोल्ड ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 5वां दिन है। भारतीय मेंस स्विमिंग टीम 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंच गई है।

इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में गुरुवार को भारतीय मेंस टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने इस इवेंट में 1734 स्कोर कर गोल्ड जीता।

RELATED POSTS

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

वहीं भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता। भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2022 में अब तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज सहित कुल 24 मेडल जीत चुके हैं।

वूशु- रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में दिन का पहला मेडल दिलाया। फाइनल में चीन की जियाओवेई वू से उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह एशियाड के इतिहास में वुशू में भारत का दूसरा रजत मेडल है।

शूटिंग: सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का दिन का पहला गोल्ड है। इस इवेंट चीन ने 1733 स्कोर के साथ सिल्वर और वियतनाम ने 1730 का स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता।

शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह, सरबजीत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।
शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह, सरबजीत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।

स्विमिंग:एशियन गेम्स में भारतीय मेंस स्विमिंग टीम ने 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय तैराक तनिष जॉर्ज मैथ्यू, विशाल ग्रेवाल, आनंद एएस और श्रीहरि नटराज ने पुरुषों के 4 गुणा मीटर में हीट में 3:21.22 का समय लेकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इसके साथ ही उन्होंने इस इवेंट में नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

बैडमिंटन: महिला टीम राउंड ऑफ 16 मैच में भारत ने मंगोलिया को 3-0 से हराया। भारत अब क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भारतीय विमेंस टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई है। उन्होंने मंगोलियाई खिलाड़ी को 21-2, 21-3 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं अश्मिता चालिहा ने खेरलेन दरखानबातर को 21-2, 21-3 से हराकर भारत को मंगोलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिलाई।

शूटिंग में अब हुए 11 मेडल
शूटिंग में अब 11 मेडल हो गए हैं, इनमें 3 गोल्ड हैं। 28 सितंबर को पांचवें दिन 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने गोल्ड जीता। इससे पहले 27 सितंबर को चौथे दिन 25 मीटर रैपिड फायर में विमेंस टीम मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने तो 25 सितंबर 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार,ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने गोल्ड जीता था।

वूशु में भारत ने अब तक 10 मेडल
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने वूशु में अब तक 10 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज शामिल हैं। रोशिबिना देवी से पहले संध्यारानी देवी ने गुआंगझोऊ 2010 में महिलाओं के 60 किग्रा में पहला सिल्वर जीता था। रोशिबिना देवी का एशियाड में यह दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2018 एशियन गेम्स में 60 किलो वेट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

5 दिनों में मेडल टैली में भारत
भारत को एशियन गेम्स में अब तक 23 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 7 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 4, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। वहीं अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जिसमें रोइंग में 3 और शूटिंग में 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि 2 सेलिंग में आए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 11, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

Next Post
रामलाल का भव्य दरबार….

रामलाल का भव्य दरबार....

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों पर क्यों भड़ रहे गहलोत?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों पर क्यों भड़ रहे गहलोत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend