ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बुलंद है हौसला…..

UB India News by UB India News
September 19, 2023
in Lokshbha2024, खेल
0
बुलंद है हौसला…..

RELATED POSTS

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीम इंडि़या ने रिकॉर्ड़ आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका पर भारत की अब तक की यह सबसे बड़़ी जीत है। यह पेस गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी का ही कमाल था कि जिस श्रीलंका को जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था‚ वह फाइनल में इज्जत बचाती नजर आई। सिराज ने अपने वनडे़ कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक ओवर में चार विकेट निकालकर भारत की जीत की कहानी लिखी। ऐसे प्रदर्शन करने वाले वे भारत के इकलौते गेंदबाज हैं। भारतीय टीम को पिछले काफी समय से फाइनल में लड़़खड़़ाहट दिखाने वाली टीम माना जाता है और इसकी वजह एक दशक से ज्यादा समय से किसी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाना है। लेकिन इस सफलता ने भारत को विश्व कप जीतने के दावेदारों में ला खड़़ा किया है‚ जो पांच अक्टूबर से भारत में होने वाला है। इस सफलता को पाने में शुभमन गिल‚ विराट कोहली और केएल राहुल की बल्लेबाजी के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने कुलदीप यादव‚ पेस गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है। एशिया कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में तमाम खामियां देखी जा रहीं थीं। कहा जा रहा था कि इस टीम से विश्व कप जीतने की उम्मीद बेमानी होगी। लेकिन इस खिताबी सफलता ने टीम के सारे समीकरणों को बदल दिया है। अब टीम एकजुट नजर आने लगी है। पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की चोटों ने टीम प्रबंधकों को चिंता में ड़ाल दिया है। श्रेयस की लंबे समय बाद वापसी हुई थी और उनकी फॉर्म की ढंग से परख हो भी नहीं पाई थी कि वे फिर से चोटिल हो गए। वे यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे़ सीरीज में खेलने लायक फिट नहीं हो पाते हैं तो उन्हें विश्व कप टीम में ढोना उचित नहीं होगा। यहां तक उनकी चौथे नंबर की बात है तो उस पर केएल राहुल पहले ही काबिज हो गए हैं और पांचवें नंबर ईशान किशन फिट हो गए हैं। अक्षर पटेल के बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद बहुत संभव है कि उनके स्थान पर रविचंद्रन अश्विन टीम में आ जाएं। इससे भारतीय गेंदबाजी में विविधता आने के साथ वह और धारदार हो जाएगी‚ साथ ही अश्विन अच्छी बल्लेबाजी करने का माद्’ा भी रखते हैं। वैसे भी टीम में दो लेफ्ट आर्म स्पिनरों को चुनने और ऑफ स्पिनर की अनदेखी की आलोचना भी हो रही थी। ऐसा करके स्पिन आक्रमण को और संतुलित किया जा सकता है। वैसे भी माह के आखिर तक टीम में बदलाव किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

by UB India News
July 3, 2026
0

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को...

Next Post
देश की विरासत नालंदा विश्वविद्यालय …..

सनातन की रही धाक....

फाइनल है अब महिला कोटा

फाइनल है अब महिला कोटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend