ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी उजैर खान को किया ढेर

UB India News by UB India News
September 20, 2023
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
अनंतनाग हमले का गुनहगार उजैर खान, A+ कैटेगरी का आतंकी… सिर पर 10 लाख का इनाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उजैर खान को ढेर कर दिया है. कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर को मार गिराया गया है. एक लाश को ढूंढा जा रहा है, जो आतंकी की हो सकती है. सर्च ऑपेशन अभी जारी रहने वाला है, क्योंकि यहां गोले मौजूद हैं. इस ऑपरेशन में चार जवान भी शहीद हुए हैं.

अनंतनाग के गंडूल के जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान सातवें दिन भी जारी है. आतंकी की तलाश में सुरक्षा बल जंगल में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. बता दें कि बीते बुधवार को गंडूल के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे. जबकि एक जवान लापता हो गया था. उसके बाद से ही सुरक्षा बल लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा रहे हैं.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

इसी बीच मुठभेड़ सोमवार शाम लापता जवान प्रदीप सिंह का शव गंडूल के जंगल में मिला. इसके साथ ही एक अन्य शव भी बरामद किया गया. जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई. इस बीच रविवार को एक आंतकी ठिकाने से भी एक जला हुआ शव बरामद हुआ. जिसकी शिनाख्त के लिए लश्कर के आतंकी उजैर अहमद परिवार वालों का डीएनए नमूना लेने की तैयारी चल रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये शव आतंकी उजैर अहमद का हो सकता है. जो सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारा गया होगा.

सोमवार सुबह हुई थी गोलीबारी

बता दें कि सोमवार सुबह भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ये शांत हो गई. इसके बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान दो शव बरामद किए गए. बुधवार को शुरू हुए इस एनकाउंटर में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए. जबकि प्रदीप सिंह लापता हो गए.

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बल घने वन क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का सहारा ले रहे हैं. जहां गुफा जैसे करई ठिकाने मौजूद हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी बुधवार से ही इस इलाके में छिपे हुए हैं. आतंकियों के रिहायशी इलाकों में घुसने की आशंका के चलते पॉश क्रेरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि अनंतनाग जिले के पहाड़ी इलाके गंडूल के जंगल में 2 से तीन आतंकी हो सकते हैं जिन्हें सुरक्षा बलों ने घेर रखा है. लेकिन जंगल घना और इलाका पहाड़ी होने की वजह से आतंकियों की तलाश में परेशानी आ रही है.

लश्कर का आतंकी है उजैर खान

ता दें कि उजैर खान लश्कर-ए-ताइबा का ए प्लस कैटेगरी का आतंकी है. वह अनतंनाग जिले के कोकरनाग के नौगाम गांव का रहने वाला है. जो काफी लंबे समय से लापता है, इसके बाद वह पिछले साल लश्कर में शामिल हो गया. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है. माना जा रहा है कि 13 सितंबर को गंडूल के जंगलों में हुई मुठभेड़ में उजैर खान का ही हाथ है.

घाटी में 81 आतंकी सक्रिया

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में अभी 81 सक्रिय आतंकी हैं. इनमें 48 पाकिस्तानी और 33 स्थानीय आतंकी शामिल हैं. वहीं दक्षिण कश्मीर में कुल 56 सक्रिय आतंकी मौजूद हैं. इनमें 28 पाकिस्तानी हैं. वहीं उत्तरी कश्मीर में 16 आतंकियों के सक्रिय होने की खबर है. इनमें से 13 आतंकी विदेशी बताए जा रहे हैं. वहीं मध्य कश्मीर में नौ आतंकियों के सक्रिय होने की बात सामने आई है. जिनमें से सात आतंकी विदेशी बताए जा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी : यह हमारा है, अपना है

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी : यह हमारा है, अपना है

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नई संसद की लोकसभा में महिला आरक्षण बिल किया पेश

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नई संसद की लोकसभा में महिला आरक्षण बिल किया पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend