ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी ने इशारा कर और बढ़ा दिया सस्पेंस, आखिर संसद के विशेष सत्र में होने क्या वाला है?

UB India News by UB India News
September 19, 2023
in खास खबर
0
मोदी ने इशारा कर और बढ़ा दिया सस्पेंस, आखिर संसद के विशेष सत्र में होने क्या वाला है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तो क्या संसद के विशेष सत्र में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कुछ बड़े फैसले करने जा रही है? अगर सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी के बयान से समझे तो उनका इशारा तो कुछ इसी तरफ है। सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस सत्र में सरकार के एजेंडे को लेकर सवाल पूछ रहे थे। अब पीएम मोदी ने इशारा करके सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। उन्होंने संसद सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि ये सत्र छोटा जरूरी है लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र है।

ऐतिहासिक होगा संसद का विशेष सत्र

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश आत्मविश्वास से भरा है। उसी समय संसद का ये सत्र शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि ये सही है कि ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि आज 75 साल की यात्रा एक नए मुकाम पर आरंभ हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा थी वो अत्यंत प्रेरक पल, अब नए स्थान पर उस यात्रा को आगे बढ़ाते समय नए संकल्प, नई ऊर्जा और नया विश्वास और 2047 में इस देश को विकसित देश बनाकर रहना है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

नए संसद भवन में होंगे ऐतिहासिक निर्णय

पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं वो इस नए संसद भवन में होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है ये सत्र। पीएम ने कहा कि नए सदन में अच्छाइयों के मूल्य बढ़ाने में कोई कदम नहीं छोड़ेगे। कल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। अब भारत की विकास यात्रा में कोई विघ्न नहीं रहेगा, निर्विघ्न रूप से भारत सारे सपने पूरे करेगा। इसलिए ये सत्र नए भारत के सारे सपनों को चरितार्थ करने वाला बनेगा। इसलिए ये सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है।

‘रोने-धोने के लिए बहुत समय है’

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सभी आदरणीय सांसदों से आग्रह करता हूं कि ये छोटा सत्र है, ज्यादा से ज्यादा समय सत्र को मिले। उमंग के वातावरण में मिले, रोने धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए। जीवन में कुछ पल ऐसे ही होता है जो उमंग से भर देते हैं। मैं छोटे सत्र को उस रूप में देखता हूं। मैं आशा करता हूं कि पुरानी बुराइयों को छोड़कर उत्तम से उत्तम अच्छाइयों को साथ लेकर हम नए सदन में प्रवेश करेंगे।

 

मून मिशन से लेकर जी-20 का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने बयान में मून मिशन की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 हमारा तिरंगा फहरा रहा है। शिवशक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है। तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। पूरे विश्व में जब इस प्रकार की उपलब्धि आती है तो उसको आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखा जाता है। जब ये सामर्थ्य विश्व के सामने आता है तो भारत के लिए अनेक संभावना हमारे दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 की अभूतपूर्व सफलता, 60 से अधिक स्थानों पर विश्वभर के नेताओं का स्वागत, मंथन में संघीय व्यवस्था का जीवंत अनुभव दिखा। पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 अपने आप में हमारी विविधता का उत्सव बन गया। जी -20 में भारत इस बात पर गर्व करेगा कि ग्लोबल साउथ की हम आवाज बने। अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्यता और जी-20 में सर्वसम्मति से घोषणापत्र ये सारी बात भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही है। कल यशोभूमि एक इंटरनेशनल सेंटर देश को समर्पित किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
कल होगा रिलायंस का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च हो सकता है Jio Air Fiber

Jio Air Fiber आज होगा लॉन्च, बिना किसी वॉयर कनेक्शन के मिलेगी धमाकेदार इंटरनेट स्पीड

संसद का विशेष सत्र : नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में हुआ पेश, कल चर्चा के बाद होगा पारित

संसद का विशेष सत्र : नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में हुआ पेश, कल चर्चा के बाद होगा पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend