ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन-तुर्किए को लगी मिर्ची लेकिन रूस की बल्ले-बल्ले

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
चीन-तुर्किए को लगी मिर्ची लेकिन रूस की बल्ले-बल्ले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मलेन के दौरान मिडिल ईस्‍ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सहमति बनी. जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दुनिया भर से इस समझौते को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आईं. इसी बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत मिडिल ईस्‍ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को रूस के लिए फायदेमंद बताया है. इसके साथ ही उन्होंने इसका स्वागत भी किया है.

रूसी न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, व्‍लोदिवोस्‍तोक में आयोजित आठवें ईस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम में पुतिन ने कहा कि उन्हें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता, जो रूस के लिए बाधा बन सके. उनके अनुसार इस परियोजना से रूस को लाभ होगा. वहीं, पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे इसमें शामिल होने का क्‍या मतलब था, यह मेरी समझ से परे है.

RELATED POSTS

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आईएमईसी उनके देश को लॉजिस्टिक्स विकसित करने में मदद करेगा.  इस परियोजना पर कई वर्षों से चर्चा चल रही थी. उन्होंने कहा कि इस गलियारे के साथ जो कॉर्गो जुड़ा है वह वास्तव में, रूस की उत्तर-दक्षिण परियोजना का एक अतिरिक्त हिस्सा है. हमारे पास यहां कुछ भी नहीं है, जो  हमारे लिए बाधा बन सकता है.

विरोध में तुर्किए

एक तरफ जहां रूस ने इस कॉरिडोर का स्वागत किया है, वहीं दूसरी तरफ तुर्किए इस कॉरिडोर के विरोध में है. तुर्किए  के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि उन्हें पता है कि कई देश ट्रेड कॉरिडोर बनाकर अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन तुर्किए के बिना कोई कॉरिडोर नहीं है.

अमेरिका ने भी बताया बड़ी कामयाबी

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका भी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को बड़ी कामयाबी बता रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि इससे यूरोप से एशिया तक संपर्क के एक नए युग की शुरुआत होगी, जो दोनों महाद्वीपों में आर्थिक वृद्धि, आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा.

जी- 20 शिखर सम्मलेन में लिया गया ऐतिहासिक फैसला 

जी- 20 शिखर सम्मलेन के दौरान भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और यूरोपियन यूनियन ने सहमति के साथ इस ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की. इसमें शामिल देशों ने एक एमओयू पर साइन किया है. इस एमओयू साथ ही मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है.

क्या है इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर? 

भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोपीय देशों के बीच हुआ ये समझौता असल में एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट के तहत, बंदरगाहों से लेकर रेल नेटवर्क तक तैयार किया जाएगा. जिससे सभी देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

Next Post
साथी दलों से कितना समन्वय बिठा पाएगी कांग्रेस?

साथी दलों से कितना समन्वय बिठा पाएगी कांग्रेस?

हरियाणा में ‘एकला चलो’ की हिम्मत कहां से आई?

हरियाणा में 'एकला चलो' की हिम्मत कहां से आई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend