ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या है, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, क्या कोई बड़ा फैसला होने वाला है?

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in सांसद
0
संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या है, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, क्या कोई बड़ा फैसला होने वाला है?

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ. इस समिट के लिए खासी तैयारी की गई थी. अब G20 के सफल आयोजन के बाद सभी की निगाहें 18 सितंबर से होने वाले संसद के विशेष सत्र पर हैं.

इस सत्र में आम से लेकर खास तक, हर कोई संसद के विशेष सत्र में बीजेपी द्वारा पेश किए जाने वाले एजेंडे पर नजर टिकाए बैठा है. क्या होने वाला है इसका अंदाजा बीजेपी के भी कई नेताओं को नहीं है.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जी20 के आयोजन से पहले इस विशेष एजेंडे को लेकर एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. जिसमें उन्होंने लिखा, “संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी. अमृतकाल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं.”

क्या हो सकता है विशेष सत्र का एजेंडा?
जी20 समिट से पहले से ही सभी की निगाहें संसद के विशेष सत्र पर हैं, जिसमें विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष से एजेंडा बताने की मांग कर रहा है. वहीं मोदी सरकार ने इस बात को यह कहकर टाल दिया कि सत्र का एजेंडा पहले से रखने की परंपरा नहीं रही है.

18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले एजेंडे को लेकर काफी चर्चाएं हैं, जिसमें माना जा रहा है कि इस सत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर चर्चा हो सकती है और सरकार इस पर एक कानून भी बना सकती है.

वहीं दूसरी ओर चर्चा देश के नाम को लेकर भी की जा रही थी कि सत्र का एजेंडा स्थायी रूप से देश का नाम इंडिया से भारत करने को लेकर होगा. हालांकि, अभी तक विशेष सत्र के एजेंडे पर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं.

हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भी देश में काफी खुशनुमा माहौल है. ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि सरकार इस अवसर का इस्तेमाल देश के सामने अपनी पॉजिटिव इमेज बनाने के लिए कर सकती है.

जम्मू-कश्मीर पर भी हो सकता है एजेंडा?
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, अटकलें ऐसी भी हैं कि इस सत्र में सरकार कुछ ऐसा कदम उठाने वाली है जिसका असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ेगा, इसमें जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने का प्रस्ताव, समान नागरिक संहिता लाने की दिशा में कदम, लंबे समय से प्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना या ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की दिशा में कदम आगे बढ़ाना भी हो सकता है.

देश को ‘विश्वगुरु’ के रूप में पेश करेगी बीजेपी?
अब जब G20 शिखर सम्मेलन सफलता के साथ समाप्त हो गया है, तो बीजेपी पीएम मोदी को एक मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहेगी. अब तक, जवाहरलाल नेहरू एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपनी पार्टी को आम चुनावों में बहुमत के साथ लगातार तीसरी जीत दिलाई है. अगर इस बार भी लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीत हासिल करती है, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर बैठने वाले देश के दूसरे नेता होंगे.

इससे पहले कब-कब बुलाया गया था विशेष सत्र?
जून 2017 : यह पहली बार नहीं है जब भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान विशेष सत्र बुलाया जा रहा हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इस सत्र से पहले भी एक बार विशेष सत्र बुलाया जा चुका है. दरअसल मोदी सरकार ने 30 जून 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में पहली बार संसद का विशेष सत्र बुलाया था.

साल 2015: इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार साल 2015 से पहले 26 नवंबर 2015 को विशेष सत्र बुलाया गया था. उस दिन सरकार ने बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए इस सत्र को बुलाया था. साल 2015 में भारत आंबेडकर की 125वीं जयंती मना रहा था. ये वही साल था जब 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया गया था.

साल 2002: साल 2015 से पहले 2002 में भी विशेष सत्र बुलाया जा चुका है. उस वक्त सत्ता में रही एनडीए सरकार ने 26 मार्च को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में आतंकवाद निरोधक विधेयक पारित कर दिया था, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास राज्यसभा में इसे पारित कराने के लिए बहुमत नहीं था.

साल 1997: भारत छोड़ो आंदोलन’ की 50वीं सालगिरह पर नौ अगस्त 1997 को आधी रात संसद का सत्र बुलाया गया था.

महागठबंधन के खिलाफ रणनीति बीजेपी की रणनीति
2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव की तारीख को करीब आता देख बीजेपी पूरी जान लगा रही है. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की 28 पार्टियों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है. जिसे ‘I.N.D.I.A’ नाम दिया गया.

बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इसे सनातन धर्म का विरोधी करार दे दिया जाए. गौरतलब है कि ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन की प्रमुख पार्टी डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को  लेकर विवादित बयान दिया है जिसके बाद से बीजेपी हमलावर है.

दरअसल उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना “कोरोनावायरस, मलेरिया और डेंगू” से की थी. जिसके बाद से ही लगातार बीजेपी महागठबंधन में शामिल पार्टियों पर निशाना साध रही है.

इस बयान से हुए नुकसान को भांपते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और आम आदमी पार्टी ने पहले ही डीएमके नेता से दूरी बना ली है. अब देखना ये होगा कि बीजेपी इस मुद्दे को कितना भुना पाती है.

हालांकि, उदयनिधि ने इस बयान पर सफाई देते हुए एक और बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने सनातन धर्म का विरोध किया लेकिन लोगों के पूजा करने के अधिकार का विरोध नहीं किया. मैंने कभी भी नरसंहार शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और वो (बीजेपी) मेरी टिप्पणियों को गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि धर्म के भीतर जातिगत भेदभाव के खिलाफ बोला है’.

अब जब उदयनिधि के इस बयान से विपक्ष का भारी नुकसान हो चुका है तो बीजेपी कभी नहीं चाहेगी कि चुनाव तक ये मुद्दा खत्म हो. ऐसे में बीजेपी नेताओं की कोशिश इस बयान को ज्यादा से ज्यादा भुनाने की ही रहेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
देश के लगभग 40 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं…

देश के लगभग 40 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं...

वियतनाम में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने से 50 लोगों की मौत.

वियतनाम में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने से 50 लोगों की मौत.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend