ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान आर्मी चीफ के ‘जहरीले’ बोल, भारत को बताया शांति के लिए खतरा, कश्मीर राग भी अलापा

Pakistan Independence Day: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत को लेकर जहर उगला है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है.

UB India News by UB India News
August 15, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान आर्मी चीफ के ‘जहरीले’ बोल, भारत को बताया शांति के लिए खतरा, कश्मीर राग भी अलापा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कश्मीर का राग अलापा है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला और कहा कि वह शांति नहीं चाहता है. दरअसल, पाकिस्तान में सोमवार (14 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार देर रात पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने आवाम को संबोधित किया और फिर भारत से लेकर कश्मीर तक पर जहर उगला.

आतंक को पाल कर दुनिया की शांति भंग करने वाले पाकिस्तान ने भारत को शांति का पाठ पढ़ाने की कोशिश की. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के विचार से समझौते को तैयार नहीं हुआ है. इसलिए वह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है. हालांकि, वह ये बताना भूल गए कि पाकिस्तान ने खुद अपने यहां पलने वाले आतंकियों के जरिए पूरे भारतीय उपमहाद्वीप की स्थिरता को खतरा पैदा किया हुआ है.

RELATED POSTS

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

भारत को लेकर क्या-क्या जहर उगला?

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि हमें काफी जतन के बाद आजादी मिली. हमें मालूम है कि इसकी रक्षा किस तरह करनी है. हमारे कट्टर-प्रतिद्वंद्वी को एक महान शक्ति होने का भ्रम लगता है. उन्होंने भारत के राष्ट्रवाद पर उंगली उठाते हुए कहा कि दुनिया को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. कोई भी आक्रामक विचार हमें मजबूर नहीं बना सकता है. ये क्षेत्र दो परमाणु शक्तियों के बीच दुश्मनी होने की स्थिति में नहीं है.

भारत के खिलाफ झूठे और बेबुनियादी आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि हमारा प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक फायदे के लिए हमारे खिलाफ अपने मंसूबों को बढ़ा रहा है. मैं उन्हें पिछली बार इस तरह की कोशिश करने पर मिले जवाब की याद दिलाना चाहता हूं. हालांकि, असीम मुनीर भूल गए कि पाकिस्तान ने खुद शांति भंग करने की कोशिश की है और भारत की तरफ से इसका उसे माकूल जवाब भी मिला है.

फिर अलापा कश्मीर राग

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीर को लेकर कहा कि वहां के लोगों को भी जल्द आजादी मिलेगी. हालांकि, वह इस बात का जिक्र करना भूल गए कि कश्मीर में किस तरह से हालात सामान्य हो रहे हैं और पहले के मुकाबले स्थिति सुधर चुकी है. पाकिस्तान ही वह मुल्क है, जो कश्मीर की शांति भंग करता है और अब कश्मीरी भी इस बात को जानते हैं.

बलूचिस्तान को लूटने वाले और वहां लोगों पर जुल्म करने वाले जनरल असीम मुनीर ने भारत को कश्मीर को लेकर घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन खत्म कर दिया गया और कश्मीर को दुनिया की सबसे बड़ी जेल में तब्दील किया गया है, मगर फिर भी कश्मीरी लोगों के दृढ़ संकल्प के सामने ये चीजें टिक नहीं पाएंगी.

उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के आगे गुहार लगाई कि वह इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को नकारा जा रहा है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि मैं सभी कश्मीरियों से कहना चाहता हूं कि हम हथियार लेकर लड़ने वाले और वहां रहने वाले लोगों का पूरा समर्थन करते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 15, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

Next Post
लालू यादव के दिल में क्या चल रहा?

क्या लालू यादव के सियासी जाल में 'फंस' गए है नीतीश कुमार !

‘क्यों एक्टिव नहीं था कवच सिस्टम? : ममता बनर्जी

'INDIA' गठबंधन से ममता बनर्जी को पीएम फेस के लिए TMC बना रही मेगा प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend