ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश-तेजस्वी ने पुलिस को अपराधी बना दिया है

UB India News by UB India News
August 6, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश-तेजस्वी ने पुलिस को अपराधी बना दिया है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) शुक्रवार की रात पटना पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दो पर बातचीत की. वहीं, पटना में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों पर नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को यहां की सरकार बर्बाद कर रही है. बिहार की विधि व्यवस्था चौपट हो गई है. बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगभग तीन हजार हत्याएं हो गई हैं, यहां अपहरण, दुष्कर्म, डकैती, चोरी प्रतिदिन हो रही है. नीतीश-तेजस्वी ने बिहार की पुलिस को अपराधी बना दिया है. बिहार में अपराधी खुलेआम लोगों पर गोलियां बरसा रहें हैं. लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे हैं. बिहार में भय का वातावरण है. यहां से लोग पलायन कर रहें हैं.

सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को यह सोचना चाहिए कि जिस प्रांत में शांति नहीं है, वहां का विकास नहीं हो सकता है और न ही किसी योजना को धरातल पर ला सकते हैं. वहीं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार के डेवलपमेंट के लिए इतनी सारी योजनाएं हम लेकर आए हैं, जिसके चलते बिहार की गरीबी कमी है. बिहार की स्थिति ऐसी नहीं है कि किसी भी योजना को यहां सुचारु तरीके से धरातल पर लाया जा सके. इसके बावजूद भी बिहार सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है, सिर्फ कुर्सी के लिए दिन रात लगी है.

नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

सीएम नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर से लड़े या नालंदा से लड़े, जहां मन हो वहां से लड़े, लेकिन उनकी हार निश्चित है. फूलपुर जाने की उनकी हिम्मत नहीं है. नालंदा से लड़े ना, वहां के लोग जमानत जब्त करने के लिए उन्हें खोज रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सवाल पर वो जवाब देने से बचते नजर आए.

‘देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा’

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने बहुत ही आपत्तिजनक और निंदनीय बयान दिया है. एक तरफ प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने में दिन रात परिश्रम कर रहें हैं. वहीं, ये लोग क्षेत्रवाद की बात उठाकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करना निंदनीय है. इस बयान को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. न ही देश इन लोगों को माफ करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
बीजेपी चुनाव के समय अपने विरोधियों को जेल भेजने के ताक में लगी रहती है : राजद

बीजेपी चुनाव के समय अपने विरोधियों को जेल भेजने के ताक में लगी रहती है : राजद

जो लड़ेगा वो जीतेगा :तेजस्वी यादव

जो लड़ेगा वो जीतेगा :तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend