ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आगामी चुनावों को लेकर BJP में बैठकों का दौर जारी

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
आगामी चुनावों को लेकर BJP में बैठकों का दौर जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले कुछ महीनों में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में हलचल तेज है। 2 दिन पहले ही बीजेपी ने संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं, ऐसे में खबर ये भी है कि मोदी कैबिनेट में भी जल्द ही फेरबदल हो सकता है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को पीएम आवास पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मोदी ने मैराथन मीटिंग की। प्रधानमंत्री मोदी आज गोरखपुर और वाराणसी समेत रायपुर के दौरे पर जा रहे हैं। वहीं, अमित शाह रायपुर से लौटकर पीएम आवास बैठक के लिए पहुंचे।

जानें, बैठक में किन बातों को लेकर हुई चर्चा
सूत्रों की मानें तो करीब 3 घंटे तक चली मैराथन बैठक में संगठन में मजबूती को लेकर चर्चा हुई। आगे आने वाले वक्त में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और उसके बाद फिर लोकसभा के चुनाव हैं। ऐसे में संगठन किस तरह से मजबूत करना है। इन पहलुओं पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ विस्तार से बात की। पीएम आवास में हुई मैराथन मीटिंग के बाद आज दिल्ली में उत्तर भारत के 13 राज्यों के नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करेंगे। मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी। सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में 13 राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के दूसरे बड़े स्थानीय नेता शामिल होंगे।

RELATED POSTS

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

जिन 13 राज्यों के नेताओं के साथ नड्डा मीटिंग करने वाले हैं वे हैं:
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
उत्तराखंड
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
चंडीगढ़
लद्दाख
जम्मू-कश्मीर
गुजरात
राजस्थान बीजेपी नेताओं के साथ भी होगी बैठक
इसके साथ ही आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने राजस्थान बीजेपी नेताओं की एक बैठक भी बुलाई है। बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक के लिए राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राज्य में पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को बुलाया गया है।

विपक्ष के ठीक बाद NDA की भी बड़ी बैठक
एक तरफ जहां विरोधी दल बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और पटना के बाद अब अगली मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होने वाली है, वहीं दूसरी बीजेपी भी अपने सहयोगियों का कुनबा बढ़ाने के लिए 18 जुलाई को ही दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक बुलाई है। दिल्ली के अशोका होटल में होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अकाली दल के नेता सुखबीर बादल, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी इस बैठक में शामिल होंगे।

NDA के लिए क्यों अहम है 18 जुलाई का दिन?
18 जुलाई को होने वाली बैठक में टीम मोदी में कुछ नए संभावित साथी भी जुड़ सकते हैं। इन नए साथियों में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश साहनी, एकनाथ शिंदे, अजित पवार, ओम प्रकाश राजभर और जयंत चौधरी के नाम लिए जा रहे हैं। मतलब ये कि 18 जुलाई का दिन ये जानने के लिए अहम होगा कि 2024 के चुनाव में किस गठबंधन के साथ कितनी पार्टियां हो सकती हैं। इसके साथ ही यूपीए और एनडीए को लेकर तस्वीर और साफ हो जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

by UB India News
August 10, 2026
0

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र झारखड पब्लिक सर्विस कमीशन ( JPSC) की...

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

by UB India News
August 10, 2026
0

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

by UB India News
August 10, 2026
0

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

Next Post
7 राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज

7 राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज

आज देश को मिलेंगी 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आज देश को मिलेंगी 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend