ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपातकाल इतिहास का काला अध्याय

UB India News by UB India News
June 26, 2023
in पटना, भाजपा
0
आपातकाल इतिहास का काला अध्याय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने कहा कि १९७५ में इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने लोगों के मौलिक अधिकार को छीनने और लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। आज भी आपातकाल देश के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। ‘आपातकाल २५ जून १९७५ भारतीय लोकतंत्र के काला दिवस’ के स्मरण और विरोध का संकल्प द्वारा रविवार को विद्यापति भवन में प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने ये बातें कहीं।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी‚ सांसद सुशील कुमार मोदी के अलावे पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद‚ नंदकिशोर यादव‚ अरुण कुमार सिन्हा‚ अभिषेक कुमार जिला अध्यक्ष‚ पटना महानगर‚ राधिका रमण‚ नवीन सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। साथ ही सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘आपातकाल के वे खौफ भरे दिन’ का लोकार्पण किया गया।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के भारत के विकास यात्रा के ९ वर्ष पूरे हुए। इसका आयोजन देश भर में हो रहा है और गरीबों के विकास‚ राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास‚ डि़जिटल इंडि़या के माध्यम से देश को एक बड़ी डि़जिटल ताकत बनाने की सच्चाई आज दुनिया के लिए सार्थक चर्चा का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेश जाते हैं तो अमेरिका सहित दुनिया भारत को सम्मान व आदर के साथ देखती है। इसका कारण है कि नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से दो बार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हैं‚ जिनकी अगुवाई में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की ५वीं अर्थव्यवस्था बन गई है और बहुत जल्द दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि ये ९ वर्ष उन्नति और उपलब्धि के साल हैं किंतु इसी ९ वर्ष के आयोजन में एक तारीख २५ जून भी आती है‚ जिसके साथ भारत के लोकतंत्र का एक बहुत शर्मनाक काला अध्याय भी जुड़ा हुआ है। २५ जून १९७५ को भारत में पहली बार इंटरनल इमरजेंसी लगाई गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सभी नागरिक अधिकार छीन लिए गए‚ लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया‚ अखबार की आजादी छीन ली गई‚ लोकनायक जयप्रकाश के साथ देश के विपक्षी पार्टी के सारे नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। जो बंद हुए‚ उसके खिलाफ न कोई अपील‚ न कोई दलील‚ न कोई सुनवाई‚ न कोई कार्रवाई। उन दिनों को याद करना जरूरी है ताकि आज की पीढ़ी इस काले अध्याय को याद रखे और लोकतंत्र के प्रति संकल्पित रहें।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने आपातकाल के संघर्ष‚आपातकाल के काले दौर और लोकतंत्र के मूल्यों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन सभी सत्याग्रहियों को नमन किया‚ जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया‚और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि १९७५ में इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने लोगों के मौलिक अधिकार को छीनने और लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। आज भी आपातकाल देश के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। श्री मोदी ने आपातकाल के समय के अपने संघषोंर् को बयां किया। सम्मेलन को संबोधित करते सांसद सुशील कुमार मोदी‚ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहे हैं प्रशांत किशोरः उमेश

गडकरी से इस्तीफे की मांग कब करेंगे भाजपा नेताः कुशवाहा

अमेरिका में मोदी के झूठ का उनकी पार्टी के ही मुख्यमंत्री ने किया भंडाफोड़: दीपंकर भट्टाचार्य

अमेरिका में मोदी के झूठ का उनकी पार्टी के ही मुख्यमंत्री ने किया भंडाफोड़: दीपंकर भट्टाचार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend