ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह से मिले पहलवान, जानें क्या निकला सामाधान?

UB India News by UB India News
June 6, 2023
in Lokshbha2024, खेल
0
अमित शाह से मिले पहलवान, जानें क्या निकला सामाधान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की एक टीम शनिवार की रात को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मिली. अमित शाह के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर लगभग दो घंटे तक चली बैठक में पहलवानों ने अपना पक्ष रखा. बैठक में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत दूसरे पहलवान और कोच शामिल रहे. बैठक के बाद बजरंग पुनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ हमारी बैठक हुई है. हालांकि मीटिंग में क्या निर्णय हुआ इस बात पर उन्होंने नो कमेंट कहकर अपनी बात खत्म कर दी.

आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. आरोप लगाने वालों में एक नाबालिक पहलवान भी है. यौन उत्पीड़न का शिकार महिला पहलवानों के समर्थन में आए साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत कई राष्ट्रीय पहलवान बृज भूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृज भूषण के खिलाफ पोक्सो जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर इन पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 40 दिनों तक धरना प्रदर्शन कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की. लेकिन 28 मई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में ले लिया था. इस दौरान दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच जमकर झड़प हुई थी.

RELATED POSTS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

दिल्ली पुलिस का कहना था कि चेतावनी देने के बाद भी महिला पहलवान महिला महापंचायत करने के क्रम में नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे, जिसके लिए उनको गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने इस पहलवानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर थानों में बैठाया था और जंतर-मंतर स्थित धरना स्थन को तहस-नहस कर दिया था. इस घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. उस घटना से क्षुब्ध पहलवानों ने आपसी विमर्श के बाद अपने सारे मेडल गंगा में विसर्जित करने का ऐलान किया था और अगले दिन हरिद्वार हर की पैढ़ी पर मेडल विसर्जन के लिए पहुंच गए थे. लेकिन इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के समझाने पर पहलवान अपने सारे मेडल उनको सौंपकर वापस लौट गए थे. नरेश टिकैत ने इस दौरान पहलवानों से पांच दिन की मौहलत मांगी थी. अब जबकि पांच दिन परसो पूरे हो गए तो कल अमित शाह ने पहलवानों से बातचीत की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

by UB India News
July 3, 2026
0

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

by UB India News
June 24, 2026
0

सत्तर के दशक में एक छोटे से शहर तक पहुंचने वाले अख़बारों या आने वाली पत्रिकाओं ने मुझे मेरे पहले...

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

by UB India News
June 18, 2026
0

ब्राजील की फुटबॉल टीम जब मैदान पर उतरती है, तो माहौल बदल जाता है। पीले रंग की जर्सी में सजे...

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

Next Post
एक साल में गिरे इन 7 पुल की कहानी पर क्या कहेंगे?

एक साल में गिरे इन 7 पुल की कहानी पर क्या कहेंगे?

अमेरिका से BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा – ‘ये दो विचारधारा की लड़ाई

अमेरिका से BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा - 'ये दो विचारधारा की लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend