ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुझे समाप्त करने के लिए कई बड़ी सियासी ताकतें लगी हुईं हैं

UB India News by UB India News
June 3, 2023
in पटना, लोजपा
0
मुझे समाप्त करने के लिए कई बड़ी सियासी ताकतें लगी हुईं हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan)  शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आज भी कई बड़ी सियासी ताकतें इस फिराक में लगी हुईं हैं कि कैसे मुझे समाप्त कर दिया जाए. आखिर उन सबको मुझसे इतनी नफरत क्यों, क्या कसूर है मेरा? मेरा कसूर बस इतना ही है न कि मैं बिहार में बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात करता हूं. बिहार मे ही बिहारियों को रोजगार देने की बात करता हूं. यहां के किसानों और मजदूरों के हक, महिलाओं की सुरक्षा, बुजुर्गों के सम्मान और युवाओं के बेहतर भविष्य की बात करता हूं. बस यही कसूर है.

मेरा मकसद केवल राजनीति करना नहीं है- चिराग पासवान 

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

चिराग पासवान ने कहा कि ना तो मेरे पास आय से ज्यादा संपत्ति है और ना मेरे ऊपर कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा है, लेकिन तमाम लोगों को इस बात से परेशानी है कि मैं क्यों विकसित बिहार बनाने की बात करता हूं. मैं क्यों बिहारी युवाओं, महिलाओं और बुजूर्गों की आवाज बन रहा हूं. मैं क्यों बिहार को आगे ले जाने की बात कर रहा हूं. अपने विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के बारे में चिराग पासवान ने कहा कि मेरा मकसद केवल राजनीति करना नहीं बल्कि बिहार के हक में अपने विजन को साकार करना है. इसे हर हाल में धरातल पर उतारना है, जब तक यह धरातल पर नहीं उतरेगा बिहार विकसित राज्य नहीं बनेगा.

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व होता है पूरे प्रदेश को एक मुट्ठी में बांधकर रखना, लेकिन यह बिहार का दुर्भाग्य ही है  कि हमें एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसने हमे जात-पात और धर्म-मजहब में बांटने काम किया है. कैसे भाई को भाई से अलग किया जाए, कैसे दलित को महादलित, पिछड़ा को अतिपिछड़ा मे बांटा जाए. उन्होंने समाज को कभी अगड़ा-पिछड़ा, कभी लव-कुश, कभी हिन्दू-मुस्लिम और कभी महिला-पुरुष में ही बांटने का काम किया है. उन्होंने  बांटा और हम बंटे. आज भी आजादी के 75 साल बाद यह गंभीर विषय है, जिसे हमें समझना होगा.

‘बिहार आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है’

रालोजपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के 75 बरसों के बाद भी आखिर क्या कारण है कि हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश नहीं बना. देश के तमाम प्रदेश एक साथ आजाद हुए तो क्यों दिल्ली-मुंबई जैसे प्रदेश इतने आगे चले गए और बिहार आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है. एक तरफ जहां दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और गुजरात जैसे प्रदेशों में आईटी सेक्टर और उद्योगों की बात होती है, मेट्रों ट्रेन से आगे बुलेट ट्रेन की बात होती है लेकिन हमारे बिहार में आजादी के 75 साल बाद भी हम बिहारियों को मूलभूत जरूरतों के लिए तरसना पड़ता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
शाह के बाद नड्डा से मुलाकात..एनडीए में शामिल होंगे कुशवाहा?

शाह के बाद नड्डा से मुलाकात..एनडीए में शामिल होंगे कुशवाहा?

नरेंद्र मोदी की सरकार ने डिजिटल क्रांति लाई है- सुशील मोदी

नरेंद्र मोदी की सरकार ने डिजिटल क्रांति लाई है- सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend