ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G7 सदस्य देशों के रूसी डायमंड पर बैन के फैसले का असर भारत के हीरा मार्केट पर दिखेगा….

UB India News by UB India News
May 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
G7 सदस्य देशों के रूसी डायमंड पर बैन के फैसले का असर भारत के हीरा मार्केट पर दिखेगा….

RELATED POSTS

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान (Japan) के हिरोशिमा में हुए G 7 समिट के दौरान सदस्य देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू करते हुए रूसी डायमंड पर बैन लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा उन्होंने रूसी जहाजों और विमानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. G7 सदस्य देशों के इस फैसले का असर भारत के हीरा मार्केट पर भी दिखेगा.

रूसी हीरों पर नए प्रतिबंध लगाने के जी7 के फैसले ने कथित तौर पर सूरत में लगभग दस लाख हीरा श्रमिकों की नौकरी खतरे में डाल दी है. इकॉनोमिक टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 10 में से 9 हीरे भारत में तराशे और पॉलिश किए जाते हैं. भारतीय व्यापारी हीरा खनन कंपनी अलरोसा से रूसी हीरे का आयात करते हैं. ये कंपनी ग्लोबल वर्ल्ड में कच्चे हीरे के उत्पादन का 30 फीसदी हिस्सेदारी रखता है.

रूसी हीरों पर प्रतिबंध एक झटका है
पिछले साल यूक्रेन पर हमला करने के बाद से जी7 देश रूस पर एक के बाद एक कई प्रतिबंध लगा रहे हैं. पहले से ही मांग में गिरावट और अब रूसी हीरों पर प्रतिबंध सूरत के हीरा कारीगरों के लिए एक झटका है. प्रतिबंधों के कारण हीरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे हीरा व्यापारियों का काम प्रभावित हुआ है.

हालांकि, रिपोर्ट में जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के चेयरमैन विपुल शाह के हवाले से कहा गया है कि फिलहाल हीरे की मांग कम है, इसलिए उद्योग कम सप्लाई के साथ मैनेज करने में सक्षम है. चेयरमैन विपुल शाह  के अनुसार समस्या तब पैदा होगी जब हीरे की मांग और बढ़ेगी.

टैक्स को टारगेट करना है
हाल ही में जापान में हुई G7 की बैठक के बाद, समूह ने एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य रूस के हीरे के एक्सपोर्ट से पैदा होने वाले टैक्स को टारगेट  करना है. G7 समूह ने कहा कि हम रूस में खनन, संसाधित या उत्पादित हीरों के व्यापार और उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे और भविष्य के प्रतिबंधात्मक उपायों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख भागीदारों के साथ जुड़ेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 15, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता राज्य...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

Next Post
‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र निधन ,मनोरंजन जगत में शोक

'अनुपमा' फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र निधन ,मनोरंजन जगत में शोक

RJD-JDU के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में होंगे शामिल!

RJD-JDU के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में होंगे शामिल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend