ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट सत्र के दूसरे भाग में 5.3 फीसद ही हुआ काम

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in सांसद
0
बजट सत्र के दूसरे भाग में 5.3 फीसद ही हुआ काम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गईं. इसके साथ ही संसद (Parliament) का जबर्दस्त हंगामाखेज बजट सत्र समाप्त हो गया. इस बजट सत्र को काम के लिहाज से हालिया दौर में सबसे कम उत्पादक (Productivity) करार दिया जा सकता है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक तरफ जहां ‘खतरे में लोकतंत्र’ वाले ब्रिटेन में दिए गए बयान पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से माफी मांगने पर टिकी रही, तो विपक्ष (Opposition) अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की अपनी मांग पर अड़ा रहा. इन परस्पर अड़ियल मसलों से जुड़े विरोधों से अस्त-व्यस्त 17 वीं लोकसभा का 11वां सत्र हाल के दिनों में सबसे अधिक हंगामेदार रहा. थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे भाग में तो उत्पादकता घटकर 5.3 पर आ गई, जबकि पहले भाग में 83.8 फीसदी काम हुआ था.

लोकसभा में 34 फीसद तो राज्यसभा में 24 प्रतिशत काम हुआ
लोकसभा ने अपनी निर्धारित अवधि का लगभग 34 प्रतिशत और राज्यसभा ने 24 फीसद ही काम किया. निचले सदन ने 133.6 घंटे की निर्धारित अवधि के मुकाबले 45 घंटे ही कार्य किया, राज्यसभा ने 130 में से 31 घंटे काम किया. वित्त और विनियोग विधेयक, प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक 2022 इस सत्र के दौरान पारित चंद विधेयक रहे. इन दोनों विधेयकों को सदन में बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया. राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने अपनी समापन टिप्पणी में कहा, ‘यह विडंबना है कि संसद में अव्यवस्था नई व्यवस्था बन रही है. यह एक नया मानदंड है जो लोकतंत्र के सार को नष्ट कर रहा है.’

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

कांग्रेस पर बीजेपी के मंत्रियों का तीखा हमला
बीजेपी का आरोप है कि सत्र के आखिरी दिन भी कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने अपना उच्छृंखल व्यवहार दिखाया और काले कपड़े पहनकर संसद का अपमान किया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सहयोगियों पीयूष गोयल और अर्जुन राम मेघवाल के साथ कहा, ‘देश एक व्यवस्था से चलता है, यह कांग्रेस की मनमानी से नहीं चलेगा.’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने समापन भाषण में कहा कि सदन ने आम बजट पर 14.45 घंटे चर्चा की, जिसमें 145 सांसदों ने भाग लिया. राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 143 सांसदों की भागीदारी के साथ 13 घंटे 44 मिनट तक चर्चा हुई.

अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र रहा
पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली सभी लोकसभाओं में 16वीं लोकसभा ने अपने पूरे कार्यकाल में 331 दिनों तक बैठने के साथ सबसे कम बैठक का रिकॉर्ड बनाया था. कहा जा सकता है कि अब जब 17वीं लोकसभा के कार्यकाल का महज एक और वर्ष बाकी है, तो इस कार्यकाल के दौरान हर साल औसतन 58 बैठकें कर 331 दिनों से अधिक बैठने की संभावना कतई नहीं है. यह 1952 के बाद से इसे सबसे छोटा पूर्ण-कालिक लोकसभा कालखंड बना सकता है. यही नहीं, 1952 के बाद से यह छठा सबसे छोटा बजट सत्र रहा. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था. 14 फरवरी से 12 मार्च तक दोनों सदनों में अवकाश रहा था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
पीएम मोदी ने MP को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात,देश को मिली 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस

मोदी सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए देश के प्रमुख पवित्र स्थलों को जोड़ा

पंजाब में कुछ बड़ा होनेवाला है ! सभी राजपत्रित अधिकारियों , गैर राजपत्रित अधिकारियों और ईपीओ की छुटियाँ 14 अप्रैल तक रद्द

पंजाब में कुछ बड़ा होनेवाला है ! सभी राजपत्रित अधिकारियों , गैर राजपत्रित अधिकारियों और ईपीओ की छुटियाँ 14 अप्रैल तक रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend