ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शुभकामनाएं खुले खजाने बंटती हैं………

UB India News by UB India News
March 7, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, हास्य - व्यंग
0
शुभकामनाएं खुले खजाने बंटती हैं………

RELATED POSTS

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

होली सिर पर है। शुभकामनाओं का ढेर लग लिया होगा। नेता यूं ही शुभकामना देने में कोताही ना बरतता‚ इसमें कुछ ना जाता। अपने विरोधी तक को शुभकामना देता है‚ नेता। हां पेट्रोल पम्प‚ गैस की एजेंसी‚ राशन की दुकान‚ तर पोस्टिंग हरेक को ना देता‚ किसी को हवा भी ना लगने देता नेता कि किसे दी है। शुभकामनाएं खुले खजाने बंटती हैं। जो भी चीज खुले खजाने बिना लाइन के बंटे‚ उसे लेने या देने से कोई फर्क ना पड़ता॥। हमारे मुहल्ले में करीब पच्चीस नेता हैं चुनावी टिकट के आकांक्षी‚ सबके सब विकट शुभकामनाएं मचाये हुए हैं। हैप्पी न्यू ईयर से मकर संक्रांति से लेकर शिवरात्रि से लेकर होली से लेकर पोंगल से लेकर जाऊरी पर्व की शुभकामनाएं मची हुई हैं। मैंने जाऊरी पर्व के बारे में उसके शुभकामना–देयक नेता से पूछा कि यह कौन सा पर्व होता है। उसने बताया कि जंबूरा कबीले में यह पर्व मनाया जाता है। जंबूरा कबीले के करीब सत्ताईस वोट हमारे मुहल्ले में हैं। यह कबीला निकोबार द्वीप समूह के बहुत अंदर के जंगलों में पाया जाता है उसके सत्ताईस बंदे शहर में शिफ्ट हो गए। नेता होना घणा मुश्किल काम है‚ जंबूरा कबीले के पर्वों के बारे में भी जानकारी रखनी पड़ती है। नेता सारे पर्व त्योहार याद रखता है‚ क्योंकि उसे चुनाव पर्व का ध्यान रखता है। नेताओं के लिए एकमात्र पर्व चुनाव पर्व है‚ ये होली दीवाली तो चुनाव पर्व के एसिस्टेंट टाइप के त्योहार हैं। पाकिस्तान को निपटा चुके‚ चीन को भी धमका चुके टीवी चैनल अब होली पर उतर आए हैं। जो टीवी एंकर कुछ दिनों पहले न्यूक्लियर मिसाइलों का विशेषज्ञ था‚ वही एंकर अब होली कार्यक्रम में एक छिछोरे डांसर के साथ उससे भी ज्यादा भी छिछोरा डांस कर रहा है। न्यूक्लियर मिसाइल शर्मा जाए‚ अगर इस वक्त अपने भूतपूर्व एक्सपर्ट को देख ले तो। चाईनीज पिचकारी बेच रहे एक कारोबारी ने मुझसे कहा–अब की बार चीन को निपटा देना चाहिए। पाकिस्तानी आतंकियों को बहुत बचाता है। मैंने कहा–तू चाईनीज पिचकारी बेचना बंद कर दे‚ निपटना शुरू हो जाएगा चीन। कारोबारी ज्ञानवान था–बोला छोडि़ये क्या रखा झगड़े में‚ सब कमाएं खाएं। सब कमाएं–खाएं बस बीच–बीच में थोड़ी देशभक्ति दिखाते रहें मोबाइल संदेशों के जरिये। आइये वो छिछोरा होली डांस देखें‚ उस चैनल पर।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 16, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 16, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 16, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

by UB India News
August 15, 2026
0

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 7 मार्च का पंचांग

आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 7 मार्च का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend