ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in Lokshbha2024, क्रिकेट, महिला युग
0
WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज का दिन हर विमेन क्रिकेटर के लिए खास है। विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहे इस मेगा ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 15 देशों की विमेंस क्रिकेटर शामिल हैं।

BCCI के मुताबिक, ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ये सभी अब 90 स्लॉट के लिए होड़ में होंगी। ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है। इसके साथ ही भारत की अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से सभी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

इन 15 देशों से हैं खिलाड़ी
भारत के अलावा फाइनल लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ एसोसिएट देशों से UAE, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बोली लगेगी।

हर टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपए
एक WPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। मेंस IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है। ऑक्शन में हर टीम 15 से 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। हर टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाडी ही शामिल हो सकते है। इस हिसाब से कुल 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 6 करोड़, रनर-अप को 3 करोड़ और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इन 5 शहरों को मिलीं टीमें
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1,289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा। अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

अंडर-19 खिलाड़ियों पर भी लगेगी बोली
नीलामी के दौरान अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों पर भी बोली लग सकती है। 5 टीमों के लिए 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। ऐसे में दुनिया भर की टॉप क्रिकेटर्स समेत भारत को अंडर-19 वर्ल्ड जिताने वालीं खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

Next Post
लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस की डूब सकती है लुटिया!

लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस की डूब सकती है लुटिया!

तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15,500 से ज्‍यादा मौतें

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारत को सबक? जानें- धरती हमें क्या संदेश दे रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend