ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम………….

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, राजद
0
बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिता पुत्र के बीच विद्रोह का एक इतिहास रहा है। लेकिन इस इतिहास का सबसे रोचक किस्से अकबर और सलीम के रहे हैं। आधुनिक भारत में पिता और पुत्र के बीच विद्रोही तेवर के जब भी किस्से चलेंगे तो एक नाम जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह का भी आयेगा। जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह यानी पिता पुत्र के बीच विद्रोह के किस्से शायद ही सक्रिय राजनीत में रहे किसी पिता पुत्र के बीच रहे होंगे। मत भिन्नता जब भी जगदा बाबू और सुधाकर सिंह के बीच रहा विद्रोही तेवर उतनी ही तेवर के साथ व्यक्त होते रहा। पूरा कैमूर पिता और पुत्र के इस विद्रोही तेवर का गवाह रहा है।

साल 2010 का विधान सभा चुनाव

यह वह खास समय था जब सुधाकर सिंह का विद्रोह अपने पिता जगदानंद सिंह के निर्देश को भी पार कर गया। मसला 2010 के विधान सभा चुनाव में रामगढ़ चुनाव से किसे टिकट दिया जाए। सुधाकर सिंह भी यहां से चुनाव लड़ने को इच्छुक थे। जगदानंद सिंह के हाथ इसलिए बंधे थे कि साल 2009 के उप चुनाव में अंबिका यादव चुनाव जीते हुए थे। दावा भी अंबिका यादव का बन रहा था। तब जगदानंद सिंह ने मोर्चा संभाला और वह स्वयं अंबिका यादव के पक्ष में खड़े हुए। पुत्र की दावेदारी का जमकर विरोध किया। नाराज सुधाकर सिंह ने विद्रोही तेवर अपनाते हुए बीजेपी का दामन थामा और रामगढ़ से टिकट भी प्राप्त कर लिया। जगदानंद सिंह के लिए यह स्थिति बिल्कुल परेशान करने वाली थी। पर वह दल और लालू यादव के साथ खड़े रहे। अंततः पिता ने ही पुत्र के हारने की जमीं तैयार की और अंबिका यादव को जीत के रथ पर सवार कराकर आदर्श राजनीति के फलसफे पर एक उदाहरण की तरह प्रस्तुत हुए।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

जब मीरा कुमार के विरुद्ध बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में किया प्रचार

पिता पुत्र के बीच विद्रोही तेवर का एक और वाक्या तब सामने आया जब 2004 का लोकसभा चुनाव मीरा कुमार कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में लड़ रही थीं। पिता जगदानंद सिंह मीरा कुमार का प्रचार कर रहे थे और सुधाकर सिंह बीजेपी का। यहां भी जीत पिता की हुई और मीरा कुमार विजयी हुईं।

वर्ष 2023 में फिर पिता पुत्र आमने सामने

और एक बार फिर पिता पुत्र आमने सामने हुए हैं। जगदानंद सिंह एक बार फिर अपने पुत्र से नाराज हैं। इस बार वजह बनी है उनके पुराने मित्र राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुधाकर सिंह की ओर से शिखंडी और नाइट वॉचमैन कहा जाना। सुधाकर सिंह के इस अमर्यादित बयान पर जगदानंद सिंह भड़क गए और बोले यह किसी भी मर्यादित नेता को शोभा नहीं देगा। इस तरह के बयान राजनीति की सारी हदें को तोड़ती हैं। इनके इस बयान पर दल ऐक्शन जरूर लेगी। उम्मीद है आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद इस मामले की संज्ञान लेंगे।

बहरहाल, एक बार फिर पिता पुत्र दो ध्रुव पर खड़े हैं। फैसला लालू जी को करना है। अब पिता पुत्र की लड़ाई में आरजेडी प्रमुख किसके साथ खड़ा होते हैं ,यह आने वाला समय बताएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
बिहार की राजनीति के अकबर और सलीम………….

देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार,बगहा से की समाधान यात्रा की शुरुआत

हल्द्वानी रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हल्द्वानी रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend