ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत ने कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए

UB India News by UB India News
December 10, 2022
in संपादकीय
0
गुजरात में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत ने कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात चुनाव में जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जोरदार जीत हासिल कर लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी की है। बीजेपी ने गुजरात में अब तक का सबसे रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया। चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 156 सीटें जीतीं। बीजेपी को मिली जीत अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह कारनामा केवल सीपीआई ने पश्चिम बंगाल में किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस की 1985 में जीती गई 149 सीटों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने करीब दो लाख वोटों से जीत हासिल की।

घाटलोडिया में जीत का अंतर दो लाख, जहां से सीएम पटेल जीते

गुजरात की घाटलोडिया सीट पर जीत का अंतर दो लाख के करीब रहा। घाटलोडिया से लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए जीतने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को रिकॉर्ड 1.92 लाख से अधिक मतों से हराया। आंकड़े के मुताबिक, जीत का सबसे बड़ा अंतर घाटलोडिया सीट पर ही रहा। सीएम भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल ने कांग्रेस के डॉ. अमी याज्ञनिक को 1,92,263 वोटों से यानी 74.69 फीसदी मतों के मार्जिन से हराया।

RELATED POSTS

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

102 सीटों पर 50% और तीन सीटों पर 80% रहा वोट शेयर

गुजरात चुनाव रिजल्ट के मुताबिक 11 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर 1 लाख से अधिक रहा। इन सभी सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते। गुजरात चुनाव में जीती गई 156 सीटों में से 102 (65 फीसदी) में बीजेपी का वोटशेयर 50% से ज्यादा रहा। वहीं, 182 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे, मगर एक भी जगह उसकी जमानत जब्त नहीं हुई। साथ ही, घाटलोडिया, ऐलिसब्रिज और मजूरा, इन तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई और यहां जीतने वाले भाजपा विधायकों का वोट शेयर 80 फीसदी से अधिक रहा।

पीएम मोदी ने खुद दीं भूपेंद्र पटेल को रिकॉर्ड जीत की शुभकामनाएं

सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात चुनाव में सबसे ज्यादा मतों के प्रतिशत से जीतने वाले प्रत्याशी बन गए हैं। उन्हें 82.95 फीसदी वोट मिले। सबसे अधिक मार्जिन से जीतने का भी रिकॉर्ड इन्हीं के नाम रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम खुद बीजेपी कार्यालय में अपने संबोधन में भूपेंद्र पटेल की इस जीत का जिक्र किया। उन्होंने इस रिकॉर्ड जीत के लिए भूपेंद्र पटेल को शुभकामनाएं भी दीं।

सबसे कम मतों के मार्जिन की रिकॉर्ड जीत भी बीजेपी के नाम

जहां सबसे ज्यादा मार्जिन से भूपेंद्र पटेल जीते, वहीं सबसे कम मार्जिन से जीतने का रिकॉर्ड भी भाजपा के खाते में ही गया है। रापर सीट से भाजपा के वीरेंद्र सिंह बहादुर सिंह जडेदा ने कांग्रेस के भचुभआई धर्मशी आरेठिया को महज 577 वोट (0.4) के अंतर से हराया। वहीं, दो सीटें ऐसी रहीं, जहां एक हजार से भी कम मतों का अंतर था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
गुजरात में 85% से पास होना क्यों मोदी-शाह के ‘मिशन 2024’ के लिए था बेहद जरूरी

गुजरात में 85% से पास होना क्यों मोदी-शाह के 'मिशन 2024' के लिए था बेहद जरूरी

कुढ़नी : भूमिहारों का रिवर्स स्विंग, चिराग की बैटिंग और तेजस्वी की चतुराई से मटियामेट हुई नीतीश कुमार की साख

कुढ़नी : भूमिहारों का रिवर्स स्विंग, चिराग की बैटिंग और तेजस्वी की चतुराई से मटियामेट हुई नीतीश कुमार की साख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend