ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MCD चुनावों से जोश में AAP, गुजरात-हिमाचल के नतीजों से पहले खुद को घोषित किया राष्ट्रीय पार्टी, दिल्ली में लगे पोस्टर

UB India News by UB India News
December 9, 2022
in खास खबर
0
MCD चुनावों से जोश में AAP, गुजरात-हिमाचल के नतीजों से पहले खुद को घोषित किया राष्ट्रीय पार्टी, दिल्ली में लगे पोस्टर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को बने करीब दस साल पूरे हो गए हैं। इस पार्टी ने अपने गठन के बाद चुनाव लड़ने की शुरुआत राजधानी से की थी लेकिन अब ये दूसरे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी को हाल में ही पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता मिली थी, जहां वर्तमान में उसकी सरकार है। आज यानी गुरुवार 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। दोनें ही राज्यों में आप पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से पीछे चल रही है। लेकिन पार्टी ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले जारी हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में जीत हासिल की थी। जिससे उत्साहित होकर उसने दिल्ली में खुद को राष्ट्रीय पार्टी बताने वाले पोस्टर लगा दिए। इसपर लिखा है, “आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देशवासियों को बधाई।” आप को पूरा भरोसा है कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में विशेषज्ञ के हवाले से राष्ट्री पार्टी बनने के लिए तीन मुख्य शर्तें बताई गई हैं, जिनमें से एक को पूरा करना होता है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

राष्ट्रीय पार्टी बनने की शर्तें क्या हैं?

ये शर्तें हैं- राजनीतिक दल चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा में 6 फीसदी वोट हासिल करे। या फिर विधानसभा चुनावों में चार या इससे अधिक सीट हासिल करे। या फिर राज्यों में कुल 6 फीसदी या उससे अधिक वोट शेयर जुटाए।

आप की सरकार दिल्ली और पंजाब में है। गोवा में उसने 6.77 वोट शेयर के साथ दो सीटें हासिल की थीं। कुछ अन्य राज्यों में भी उसके वोट शेयर हैं। इसके बाद से ही ऐसी चर्चा हो रही है कि क्या गुजरात चुनाव के बाद आप राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।

राष्ट्रीय पार्टी होने के क्या फायदे हैं?

अगर कोई राजनीतिक दल राष्ट्रीय पार्टी बन जाता है, तो उसे इससे कई फायदे होते हैं। इनमें पहला फायदा ये है कि उसका दर्जा बदल जाता है। राजनीतिक दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है। जिसके बाद उसे एक रिजवर्ड चुनाव चिन्ह मिलता है। साथ ही चुनाव आयोग ऐसी पार्टियों को कुछ विशेष अधिकार और सुविधाएं देता है। इनमें मुफ्त और अनिवार्य रूप से निर्वाचन सूची प्राप्त करने की सुविधा मिलना शामिल है।

राष्ट्रीय दलों को चुनावों से कुछ वक्त पहले राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर टेलीविजन और रेडियो प्रसारण के लिए समय दिए जाने की मंजूरी मिल जाती है। जिससे वह अपनी बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकती हैं। राष्ट्रीय पार्टी होने का एक फायदा ये भी होता है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मीडिया पर मुफ्त एयरटाइम मिलता है। जिससे पार्टी को अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर

हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर

सीएए पर अडि़ग शाह………

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में अमित शाह की एंट्री, विपक्ष की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend