ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल बोले राष्ट्रगीत बजेगा, पर नेपाल का राष्ट्रगान बज गया

UB India News by UB India News
November 18, 2022
in Lokshbha2024
0
राहुल बोले राष्ट्रगीत बजेगा, पर नेपाल का राष्ट्रगान बज गया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह गलत सॉन्ग बजने से राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यह वाक्या महाराष्ट्र के वासिम का है। बुधवार को राहुल यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल बोले अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बज गया। इस पर उन्होंने फौरन टोक दिया और राष्ट्रगीत चालू करने को कहा। अब भाजपा नेता ने भी इस वीडियो को शेयर कर सवाल उठा रहे।

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- राहुल का कॉमेडी सर्कस। इसके अलावा तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है?

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

सबसे पहले जानते हैं क्या हुआ?
वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता मंच पर खड़े हैं। इसी दौरान राहुल पास में खड़े नेता से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहते हैं। इसके बाद सभी सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं, लेकिन गलती से नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगता है। हालांकि, राहुल तुरंत इशारा कर नेताओं को उसे रोकने के लिए कहते हैं और उसकी जगह राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहते हैं।

राष्ट्रगीत भारत का बजाना था और बज गया नेपाल का…

जबरदस्ती देशभक्त बनेगा तो यही होगा… pic.twitter.com/jF4sJ5Zehd

— Darshan🇮🇳 (@Darshan200) November 17, 2022

ट्रोलर्स के निशाने पर राहुल
इस वाकये के बाद राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? दूसरे यूजर ने कहा- इन लोगों पर राष्ट्रगीत के अपमान के लिए मामला दर्ज होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह राहुल गांधी के खिलाफ साजिश है।

7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। 7 नवंबर को यात्रा ने महाराष्ट्र में प्रवेश किया। महाराष्ट्र में आने से पहले यात्रा तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
कर्नाटक कांग्रेस का BJP सरकार पर इलेक्शन चोरी का आरोप, सुरजेवाला बोले- वोटर डाटा चुराया

कर्नाटक कांग्रेस का BJP सरकार पर इलेक्शन चोरी का आरोप, सुरजेवाला बोले- वोटर डाटा चुराया

झारखंड में नक्सलियों का तांडव, जेसीबी और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, फायरिंग कर मचाया हड़कंप

झारखंड में नक्सलियों का तांडव, जेसीबी और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, फायरिंग कर मचाया हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend