ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन: आज से मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू

UB India News by UB India News
September 29, 2022
in कानून
0
सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन: आज से मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया. उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर, 2018 को, भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया था. एक अधिकारी ने कहा कि कार्यवाही को उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक है। पहली बार कोर्ट में सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। शीर्ष अदालत में महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए तीन संविधान पीठ हैं। अब आम जनता देश की सर्वोच्च अदालत में चल रही सुनवाई और दलीलों को घर बैठे देख पाएगी।

RELATED POSTS

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के पास जल्द ही कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए अपना एक प्लेटफॉर्म होगा। हाल ही में सीजेआई की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 27 सितंबर से सभी संविधान पीठ की सुनवाई की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाया जाएगा। अब आम जनता सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर सभी संविधान पीठ की सुनवाई देख सकती है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट द्वारा दायर कई याचिकाओं पर महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से संबंधित मामले की सुनवाई की, जिसका सीधा प्रसारण किया गया।

बता दें कि 27 सितंबर, 2018 को भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों में महत्वपूर्ण कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट या वेबकास्ट का ऐतिहासिक निर्णय दिया था। 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एक वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया था। यह एक औपचारिक कार्यवाही थी क्योंकि उस दिन न्यायमूर्ति रमना सीजीआई के पद से रिटायर हुए थे।।

इन मामलों की भी हो सकती है लाइव स्ट्रीमिंग
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को तीन संविधान बेंच अलग-अलग मामलों की सुनवाई करेंगी। इसमें आर्थिक आरक्षण के मामले की सुनवाई शामिल है, जिसे सीजेआई यूयू ललित की अध्यक्षता वाली संविधान की पीठ सुनेगी। जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग के अधिकारों के विवाद पर सुनवाई करेगी। इसके अलावा, बार काउंसिल के नियमों से जुड़ा मामला शामिल है, जिस पर जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज...

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 9, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
आज नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है

आज नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है

सियासत बहुरूपिया है, इसके कितने रूप हैं कोई कभी नहीं समझ सकता………

सियासत बहुरूपिया है, इसके कितने रूप हैं कोई कभी नहीं समझ सकता.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend