ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना से दिल्ली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक के फिजां में सियासत घोल दिया है………

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in प्रदेश
0
पटना से दिल्ली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक के फिजां में सियासत घोल दिया है………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीतिक तलवारों की धार तेज की जा रही है। मैनेजर्स पूरी तरह चौकन्ना है। नीतीश का दिल्ली दौरा और कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान ने पटना से दिल्ली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक के फिजां में सियासत घोल दिया है। बीजेपी भी अलर्ट है। उसके ओर से ‘शैडो बॉक्सिंग’ की जा रही है। दरअसल, कोई नामचीन मुक्केबाज जब बॉक्सिंग करने के लिए रिंग में उतरता है तो पहले हवा में घूंसे मारता है। खुद का कॉन्फिडेंस बिल्डअप करने और सामनेवाले के मनोबल को तोड़ने के लिए ऐसा किया जाता है। मुक्केबाजी के इस प्रैक्टिस को खेल की दुनिया में शैडो बॉक्सिंग कहा जाता है। जिस दिन नीतीश कुमार दिल्ली में एक के बाद एक विपक्षी नेताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे, उसी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्रियों के साथ मेगा मंथन कर रहे थे। वो ‘टारगेट 72’ को फिक्स कर रहे थे।

बीजेपी का ‘टारगेट 72’ क्या है?
2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मानकर चल रहे हैं कि ये 303 सीटें तो हमारी हैं ही। लोकसभा में सीटों के नंबर को बढ़ाने के लिए ‘टारगेट 72’ को लाया गया। ये 72 वो सीटें हैं, जहां पर 2019 चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी। भीतरखाने की खबर ये है कि अगर 303 में कुछ ऊंच-नीच होता है तो इन 72 सीटों से उसकी भरपाई की जा सके। चूंकि ये कोई दावा नहीं कर सकता है कि पांच साल पहले जिस सीट को जीते थे, उसे पांच साल बाद भी जीत लेंगे।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

ऐसे में उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जिसे बीजेपी बहुत कम मार्जिन से हार गई थी। इसके लिए केंद्र सरकार के 25 मंत्रियों को लगाया गया है। एक-एक मंत्रियों को उनके राज्य के दो से पांच सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। उसी को लेकर जेपी नड्डा ने दिल्ली में 6 सितंबर को रिव्यू मीटिंग की। इसे मीडिया में बहुत हाइप नहीं दिया गया। काफी लो प्रोफाइल रखा गया। 2019 चुनाव के हिसाब से अगर दूसरे के साथ तीसरे नंबर वाली सीटों को मिला लिया जाए तो ये आंकड़ा 144 पर जाता है। पहले चरण में 72 सीटों पर फोकस किया जा रहा है। इन लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री 24-48 घंटे का वक्त गुजारेंगे। स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेकर रिपोर्ट भी देंगे।

क्या कहते हैं 2019 रिजल्ट के डेटा?
पर्दे पर दिख रहा है कि 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां बिसात बिछा रहीं हैं। मगर बीजेपी को अपनी तैयारी पर भरोसा है। चुनाव के लिहाज से चरणबद्ध तरीके से प्लानिंग हो रही है। 2019 में हारी हुई सीटों पर बीजेपी का खास फोकस है। ताकि बिहार, महाराष्ट्र और पंजाब की भरपाई की जा सके। आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकाबला 190 सीटों पर हुआ था। इनमें भारतीय जनता पार्टी 175 सीटों को जीतने में कामयाब रही थी। मात्र 15 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

अलग-अलग राज्यों में बीजेपी 72 लोकसभा सीटों पर सेकेंड पोजिशन पर थी। जबकि 209 सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी। मगर 2019 और 2024 के सियासी तस्वीर में अंतर आ गया है। बिहार से नीतीश कुमार खिसक गए। महराष्ट्र का ठाकरे परिवार भी चिढ़ा हुआ है। पंजाब का बादल परिवार अब मोदी के साथ नहीं है। इसके अलावा लगातार 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद सत्ता विरोधी लहर भी असर डालता है। नड्डा और शाह इसकी काट पहले से ढूंढने में जुटे हैं।

कौन, किसके पिच पर करेगा बैटिंग?
‘भारत जोड़ो’ यात्रा से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में रैली की। ठीकठाक संख्या में लोग जुटे, शायद इसीलिए विरोधियों ने भीड़ का लिटमस टेस्ट नहीं किया। राहुल गांधी के भाषण से लगा कि वो महंगाई, बेरोजगारी और माहौल को 2024 चुनाव का नैरेटिव सेट करना चाहते हैं। इसके लिए भारत जोड़ों यात्रा पर निकल चुके हैं। हालांकि ये घीसा-पीटा पिच है। अगर किसी मजबूत बल्लेबाज के सामाने गेंदबाजी करनी हो तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। वरना छक्का कभी भी लग सकता है। वहीं, बीजेपी पहले अपना डेटा दुरुस्त कर लेना चाहती है। ताकि बॉलर की खूबियां और खामियां दोनों के बारे में अच्छी जानकारी हो। 2014 चुनाव में करप्शन का मुद्दा बनाकर नरेंद्र मोदी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए।

2019 चुनाव में राष्ट्रवाद और सरकारी स्कीम ने कुर्सी को बरकरार रखा। बीजेपी की ओर से 2024 चुनाव का नैरेटिव अभी से ही सुनाई देने लगा है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार को केंद्र में रखने की कोशिश की जा रही है। इन दोनों मुद्दों पर गांधी फैमिली के साथ-साथ कई सियासी परिवार लपेटे में आ जाएंगे। पॉलिटिक्स में परसेप्शन बड़ा मायने रखता है। इसलिए सत्ता पक्ष की कोशिश होती है कि ऐसे मुद्दे उछाल दो कि हिसाब-किताब लेने-देने की झंझट ही ना रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

Next Post
इंजीनियर प्रियदर्शिनी अरुंधति मेमोरियल व्याख्यान

इंजीनियर प्रियदर्शिनी अरुंधति मेमोरियल व्याख्यान

2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तीसरी बार राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत !

2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तीसरी बार राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend