ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड में आज होगी भिड़ंत

UB India News by UB India News
September 5, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खेल
0
भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड में आज होगी भिड़ंत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप 2022 में सुपर 4 स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके है। आज दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यह मुकाबला भी दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में पांच विकेट से हराया था और वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अपने इस चिर-प्रतिद्वंदी पर दबदबा कायम रखना चाहेगी। हालांकि भारतीय टीम के सामने मैच से पहले ही कई चुनौतियां खड़ी हो चुकी हैं। रोहित शर्मा के लिए इनसे निपटना आसान नहीं होगा क्योंकि यह चुनौती पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI उतारने की है।

जडेजा की जगह अक्षर की जगह पक्की

दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज आवेश खान भी बुखार से जूझ रहे हैं और उनका खेलना भी मुश्किल है। जबकि ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप के शुरू को दोनों मुकाबले में टीम का हिस्सा थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के मैच में टीम इंडिया के पास क्या-क्या विकल्प हैं। रवींद्र जडेजा के बाहर होने से टीम को तिहरा झटका लगा है। जडेजा स्पिन ऑलराउंडर हैं और गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। इसके अलावा वह टीम को बाएं हाथ से बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां जडेजा की कमी कोई पूरी कर सकता है तो वो हैं अक्षर पटेल। 28 साल के अक्षर भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और स्पिन ऑलराउंडर हैं, यही वजह है कि जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है और उनका खेलना लगभग तय है।

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

आवेश की जगह पंत को मिल सकती है एंट्री

अब बात करते हैं आवेश खान के विकल्प की तो यहां टीम के पास तेज गेंदबाजी में अधिक विकल्प नहीं है। ऐसे में टीम या तो अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकती है या फिर बल्लेबाज को उतार सकती है। ऐसे में टीम के पास ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई के रूप में विकल्प मौजूद हैं।

पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

अब बात करते हैं टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन और संभावित एकादश की। केएल राहुल को एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। चोट से वापसी के बाद भले ही राहुल अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें आगे भी मौके देना जारी रखेगा। वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की जगह भी पक्की है। हार्दिक टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में बने रहेंगे तो वहीं दिनेश कार्तिक भी फिनिशर की भूमिका में अपनी जगह पर कायम रहेंगे। ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है और उन्हें आवेश की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिल सकती है। वहीं अक्षर पटेल को जडेजा की जगह रखा जाना तय है। इनके अलावा गेंदबाजी आक्रमण भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की तिकड़ी की जगह भी पक्की है।

क्या हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा (चोटिल होकर बाहर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, अक्षर पटेल

स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 11, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

तेजस्वी को अभी बिहार की कमान नहीं, सीएम बने रहेंगे नीतीश कुमार- उपेंद्र कुशवाहा

सितंबर में राजद, भाजपा व कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन नामों पर है चर्चा

सितंबर में राजद, भाजपा व कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन नामों पर है चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend