ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद नेता यादव समाज के झूठा हितैषी है

UB India News by UB India News
April 26, 2022
in जदयू, पटना
0
राजद नेता यादव समाज के झूठा हितैषी है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा कथित तौर पर युवा आरजेडी के नेता रामराज यादव की कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने तीखी टिप्‍पणी करते हुए तेजस्‍वी यादव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. जेडीयू नेता निखिल मंडल ने सीधे तौर पर तेजस्‍वी यादव पर हमला बोलते हुए राजद नेता को यादव समाज का झूठा हितैषी करार दिया है. साथ ही सवाल पूछा है कि अभी तक तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई क्‍यों नहीं की गई है? क्‍या लालू प्रसाद यादव का बेटा होने के कारण तेज प्रताप यादव के खिलाप 3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है?

JDU नेता निखिल मंडल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट कर तेजस्‍वी यादव पर हमला बोला है. जेडीयू नेता ने कहा, ‘तीन दिन बाद भी तेज प्रताप यादव पर कोई कार्रवाई नहीं…क्‍योंकि वह लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं. वाह तेजस्‍वी यादव…आपकी कथनी और करनी में बड़ा फर्क है.’ निखिल मंडल ने आगे कहा, ‘यादव समाज के झूठे हितैषी तेजस्‍वी यादव क्‍या हो गया….तीन दिन बीत गए आपके पार्टी के पदाधिकारी रामराज यादव की आपके बड़े भाई ने पिटाई कर दी. इसका वीडियो बना डाला. वह लड़का (रामराज यादव) आपकी पार्टी के दफ्तर में दर-दर भटक रहा है. बिहार आरजेडी अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह उनसे मिलने को तैयार नहीं हैं. आप मिलने को तैयार नहीं हैं. काननू-व्‍यवस्‍था पर तो आप बहुत सवाल उठाते हैं कि 24 घंटे बीत गए, 8 घंटे बीत गए. अब तो 3 दिन बीत गए. आपके माताजी क आवास में ऐसा काम हुआ, फिर भी आपको लगता है कि कुछ नहीं हुआ. आप कहते हैं कि आपको मालूम नहीं है, जांच कर रहे हैं.’ जेडीयू नेता ने आगे कहा कि रामराज यादव वहीं हैं, वीडियो भी है और आपके भाई भी हैं. आप कार्रवाई कीजिए नहीं तो आगे से कानून-व्‍यवस्‍था पर मत बोलिएगा.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

युवा आरजेडी नेता का गंभीर आरोप
युवा आरजेडी के नेता रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी के दिन तेज प्रताप यादव उन्‍हें कमरे में ले गए और उनके साथ मारपीट करने के साथ गाली-गलौज तक की. दूसरी तरफ, तेज प्रताप यादव ने रामराज यादव के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इस बीच, आरजेडी में जारी अंतकर्लह उजागर हो गया है.

तेज प्रताप का आरजेडी से इस्‍तीफा देने का ऐलान
राष्‍ट्रीय जनता दल में जारी अंतर्कलह के बीच तेज प्रताप यादव ने सोमवार शाम को आरजेडी से इस्‍तीफा देने का ऐलान कर दिया. उन्‍होंने कहा कि वह पिता लालू प्रसाद यादव से मिलकर पार्टी से इस्‍तीफा दे देंगे. इस बीच उन्‍होंने मां राबड़ी देवी के साथ वाली एक तस्‍वीर भी शेयर की है. इससे राजनीतिक गलियारों में सियायसी अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
STET-2019 के लिए महिलाओं को अलग से उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट नहीं: शिक्षामंत्री

कॉमन सिविल कोड पर मसौदा देखने के बाद राय देगा जदयू

सूबे में 1 मार्च से मिलने लगेगी जमाबंदी की डि़जिटाइज्ड़ प्रति

सरकार की जमीन पर कब्जा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा,बेईमानों पर चलेगा बुलडोजर:मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend