ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कितना खतरनाक है XE वैरिएंट?

UB India News by UB India News
April 8, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
कितना खतरनाक है XE वैरिएंट?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट का पहला केस महाराष्ट्र में मिलने की खबर ने इस घातक वायरस को फिर से चर्चा में ला दिया है। हालांकि, इस खबर के कुछ देर बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस महिला में मिला कोरोना वैरिएंट XE नहीं है। फिर भी इस मामले की पुष्टि के लिए एक और राउंड की जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट एक-दो दिनों में आने की संभावना है।

देश में मिले पहले XE वैरिएंट केस के बारे में जानिए
मुंबई नगर निगम यानी BMC के मुताबिक, XE वैरिएंट से संक्रमित संदिग्ध मरीज 50 वर्षीय महिला है, जो कॉस्ट्यूम डिजाइनर है। ये महिला 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका से देश लौटी थी। मुंबई पहुंचने पर हुई जांच में वह कोरोना निगेटिव पाई गई थी।

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

02 मार्च को हुई रूटीन टेस्टिंग में उस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे मुंबई के बांद्रा में क्वारैंटाइन किया गया था। हालांकि, अगले दिन उसका सैंपल निगेटिव आया था।

BMC के अनुसार, सीरो सर्वे के लिए भेजे गए मुंबई के कोरोना संक्रमितों के 230 सैंपल में से 228 सैंपल्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। जबकि, एक सैंपल में XE वैरिएंट पाया गया, जबकि एक अन्य में कप्पा वैरिएंट मिला है।

BMC की इस घोषणा के बाद जैसे ही मुंबई की महिला के केस को भारत में XE वैरिएंट का पहला केस कहा जाने लगा, उसके कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये XE वैरिएंट का केस नहीं था।

भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी करने वाली सरकारी संस्था INSACOG इस महिला के सैंपल की फिर से सीक्वेंसिंग करेगी।

 इस बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर व महामारीविद डा. संजय राय और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया (पीएचएफआइ) के अध्यक्ष डा. के श्रीनाथ रेड्डी ने कहा कि ओमिक्रोन के इस नए सब-वैरिएंट से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना अब एंडेमिक के चरण में है। दिल्ली सहित देश की ज्यादातर आबादी में कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरोधकता उत्पन्न हो चुकी है। गंभीर बीमारी की लहर नहीं आएगी। संक्रमण फैला भी तो लोगों को पहले हो चुका कोरोना का प्राकृतिक संक्रमण और टीकाकरण इससे बचाव करेगा।

ज्यादातर लोगों में नहीं दिखेगा बीमारी का खास लक्षण

वहीं, डा. संजय राय ने कहा कि एक्सई सब-वैरिएंट कोरोना का पहला या अंतिम स्वरूप नहीं है। आगे भी इस तरह के वैरिएंट आते रहेंगे। इसकी निगरानी होती रहनी चाहिए, लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोगों को पहले ही प्राकृतिक संक्रमण हो चुका है। प्राकृतिक संक्रमण बचाव में सबसे अधिक कारगर है। ओमिक्रोन के संक्रमण के दौरान भी बहुत लोग संक्रमित हुए, लेकिन ज्यादातर लोगों में खांसी, जुकाम, सिर दर्द, थकान, हल्का बुखार, गले में खराश जैसे मामूली लक्षण देखे गए थे। ऐसा हो सकता है कि नए सब-वैरिएंट से संक्रमण थोड़ा बढ़ जाए, लेकिन तीसरी लहर और ओमिक्रोन के पुराने वैरिएंट की तरह बीमारी हल्की ही होगी। ज्यादातर लोगों में बीमारी के खास लक्षण भी नहीं होंगे। इसलिए जांच नहीं कराने पर ज्यादातर लोगों को बीमारी का पता भी नहीं चलेगा। वायरस खतरनाक तभी होगा जब उसका स्वरूप पूरी तरह बदल जाए।

बीमारी की तीव्रता में फर्क नहीं

डा. के श्रीनाथ रेड्डी ने कहा कि ब्रिटेन से आ रही जानकारी के अनुसार एक्सई वैरिएंट ओमिक्रोन के बीए-2 वैरिएंट से 10 से 15 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक है। इस वजह से इसका संक्रमण तेजी से फैलता है, लेकिन बीमारी की तीव्रता में कोई फर्क नहीं है, इसलिए घबराने वाली बात नहीं है। यह सब-वैरिएंट ओमिक्रोन के बीए-1 व बीए-2 वैरिएंट के मिलाप से बना है। अभी यह कहना मुश्किल है कि चौथी लहर आएगी या नहीं, लेकिन गंभीर बीमारी की महामारी नहीं आएगी। भीड़ में जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया……….

देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया..........

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस को बड़ा झटका, UNHRC से सस्पेंड किया गया

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस को बड़ा झटका, UNHRC से सस्पेंड किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend