ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या गहलोत को सियासी संकट से उबार पायेगा जातीय समीकरण, जानें किस जाति के कितने मंत्री

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
क्या गहलोत को सियासी संकट से उबार पायेगा जातीय समीकरण, जानें किस जाति के कितने मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में कैबिनेट का विस्तार गहलोत सरकार के सियासी संकट को खत्म करने की कवायद मानी जा रही है. लेकिन कांग्रेस इस बदलाव में एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश में है. मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया गया है, उसके माध्यम से कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि गहलोत सरकार राजस्थान के हर क्षेत्र और जाति का प्रतिनिधित्व करती है. राजस्थान के सियासी संकट का समाधान अब क्षेत्रीय-जातीय संतुलन को साधने के रूप में भी सामने आ रहा है. नए बनें मंत्रियों के माध्यम से कांग्रेस जाट, ब्राह्मण और दलित जैसे जातियों को अपने पक्ष में करने की चाल चली है.

राजस्थान में जाट, गूजर, ब्राह्मण और राजपूत समुदाय राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली भूमिका निभाता है. सचिन पायलट के रूप में कांग्रेस के पास गूजर नेता है. राजस्थान में राजपूत अभी की परिस्थितियों में भाजपा के साथ है. ऐसे में कांग्रेस जाटों और दलितों को अपने पक्ष में करके भाजपा के समक्ष चुनौती पेश करना चाहती है. इसीलिए मंत्रिमंडल के इस फेरबदल में गहलोत-पायलट गुटों के साथ ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी वरीयता दी गयी है.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

क्षेत्र और जाति की बात की जाये तो अशोक गहलोत कैबिनेट में बाड़मेर से हेमाराम चौधरी को लिया गया. हरीश चौधरी के इस्तीफे के बाद हेमाराम चौधरी का नाम सामने आया. इसके पहले हेमाराम ने विधायक पद से इस्तीफा देकर मंत्री बनने का दबाव बनाया था.बाद में बड़ी मुश्किल से भावुक हेमाराम को मनाया गया.

अभी तक भीलवाड़ा जिले से गहलोत सरकार में कोई मंत्री नहीं था. मेरवाड़ा-मेवाड़ की धरती से लिया रामलाल जाट को मंत्रिमंडल में शामिल करके इस कमी को पूरा किया गया. पिछली गहलोत सरकार में रामलाल जाट राज्यमंत्री थे लेकिन किन्हीं अनचाहे कारणों से उन्हें हटना पड़ा था.

भरतपुर के पूर्व महाराजा रहे विश्वेंद्र सिंह का पूरे भरतपुर संभाग में खासा प्रभाव है. भरत की सीमा से सटे यूपी के जिलों मथुरा, आगरा आदि में भी उनका प्रभाव है. लिहाजा उनको कैबिनेट में शामिल करके कांग्रेस ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जाटों को अपने पक्ष में करने का दांव चला है.

शेखावाटी से बृजेंद्र सिंह ओला को लिया गया है. बृजेंद्र सिंह ओला कद्दावर किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र है. गहलोत सरकार में पहले से ही लालचंद कटारिया कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं. इस तरह से अब गहलोत सरकार में जाट समाज के मंत्रियों की संख्या पांच हो गयी है.

CM गहलोत ने जाट के साथ ही ब्राह्मण कार्ड भी खेला है. महेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया. पहले वह मुख्य सचेतक पद पर थे. विधानसभा स्पीकर के पद पर डॉ. सीपी जोशी आसीन है. कैबिनेट मंत्री के पद पर डॉ. बीडी कल्ला पहले से ही है. अशोक गहलोत सरकार में अब भी तीन ब्राह्मण मंत्री ही हैं.

जाट, ब्राह्मण के अलावा गहलोत मंत्रिमण्डल में दलित समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व देने को कोशिश की गयी है. दलित समुदाय से चार नए कैबिनेट मंत्री बनाए गये हैं. खाजूवाला विधायक गोविन्द मेघवाल, टीकाराम जूली, भजनलाल और ममता भूपेश को भी प्रमोशन मिला है.कांग्रेस के परम्परागत वोट बैंक दलितों को साधकर गहलोत ने बाकी राज्यों को भी संदेश दिया है.

लेकिन इस पूरी कवायद में अभी भी क्षेत्रीय असंतुलन को दूर नहीं किया जा सका है. राज्य के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, प्रतापगढ़, उदयपुर, धौलपुर, सीकर, टोंक, डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर समेत करीब 9 जिले के किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला है. सूत्रों का कहना है कि उक्त जिलों से निर्वाचित विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 18, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

Next Post
कृषि कानूनों को वापस लेकर मोदी ने कैसे एक झटके में विपक्ष के हमलों की हवा निकाल दी

कृषि कानूनों को वापस लेकर मोदी ने कैसे एक झटके में विपक्ष के हमलों की हवा निकाल दी

उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend