ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इसके बाद क्या!

UB India News by UB India News
November 20, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
इसके बाद क्या!

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा अपने फैसले से चौंकाते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का अप्रत्याशित फैसला ले सभी को चौंका दिया। देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने किसानों से क्षमा मांगते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया। इस फैसले से गाजीपुर बार्ड़र के साथ ही दिल्ली स्थित बाकी सीमाओं पर भी आंदोलनरत किसानों में जश्न का माहौल था। किसानों ने यहां सभी को जलेबियां खिलाइ। वहीं विपक्ष ने प्रधानमंत्री के इस फैसले को जनता और किसानों की एकता की जीत बताया है। हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम मोदी की अपील ठुकराते हुए ट्वीट किया कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा‚ हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ–साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे यानी एक बात तो साफ है कि किसानों का एक साल से चल रहा आंदोलन फिलहाल उसी गति और ऊर्जा से चलता रहेगा। देखना है कि २९ नवम्बर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार कैसे और कितनी जल्दी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की विधायी प्रक्रिया शुरू करती है। अचानक से लिये गए इस फैसले का सबसे बड़़ा प्रभाव खेती–किसानी के अलावा सियासत पर भी पड़े़गा। कुछ ही महीने बाद देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में इस कानून को लेकर सबसे ज्यादा विरोध देखा गया। लाजिमी है कि ये कानून वापस लेने के निर्णय का सबसे व्यापक असर इसी राज्य में देखा जाएगा। निश्चित रूप से विपक्ष को भाजपा पर आक्रामक होने का मौका मिलेगा। एक खास बात यही देखने वाली होगी कि किसान नेता राकेश टिकैत का आगे का सफर कैसा होगाॽ इसके अलावा‚ खेती के तौर–तरीकों पर इस कानून के रद्द होने का असर किस तरह का होगाॽ बात निकलेगी तो किसान संगठन करीब ७०० किसानों की अकाल मृत्यु को लेकर सरकार से किस तरह मुआवजे की रकम तय करेंगेॽ कुल मिलाकर प्रधानमंत्री के फैसले के बावजूद अभी काफी कुछ साफ होना बाकी है। सत्ता पक्ष भले इसे प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक बताए किंतु इतना तो साफ है कि केंद्र सरकार किसानों को इस बिल का फायदा बताने में नाकाम रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
PM मोदी आज लखनऊ में डीजीपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी बात

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 : इंदौर सबसे स्वच्छ शहर , सूरत दूसरे स्थान पर , विजयवाड़ा तीसरा

कृषि कानूनों की वापसी के पीछे हैं ये 125 सीटें! ,PM मोदी ने एक ही वार से विपक्ष से छीन लिया सबसे बड़ा मुद्दा

कृषि कानूनों की वापसी के पीछे हैं ये 125 सीटें! ,PM मोदी ने एक ही वार से विपक्ष से छीन लिया सबसे बड़ा मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend