ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन में राष्‍ट्रपति चिनफिंग की तीसरी पारी

UB India News by UB India News
November 13, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन में राष्‍ट्रपति चिनफिंग की तीसरी पारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में शी जिनपिंग की सत्‍ता में तीसरी पारी के कार्यकाल में भारत समेत दुनिया पर क्‍या असर होगा। अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं। क्‍या चीनी आक्रामकता में और तेजी आएगी। क्‍या चीन में अधिनायकवाद और मजबूत होगा। चिनफ‍िंग का नया राष्‍ट्रवार किस करवट जाएगा? चिनफ‍िंग के आक्रामक तेवर का असर भारत और दुनिया पर भी पड़ेगा? चीन अपने नए सीमा कानून के जरिए भारत समेत अपने पड़ोसी मुल्‍कों पर किस तरह का बर्ताव करेगा? दक्षिण चीन सागर और हिंद महासागर में चीन की क्‍या रणनीति होगी? अमेरिका में बाइडन प्रशासन से उसके क्‍या रिश्‍ते होंगे। जलवायु परिवर्तन और कोरोना महामारी पर इसका क्‍या असर होगा? आइए जानते हैं कि इन तमाम सवालों पर विशेषज्ञों की क्‍या राय है।

क्‍या पूर्वी लद्दाख में इसका क्‍या असर होगा

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

1- प्रो. हर्ष वी पंत ने कहा कि शी जिनपिंग की आक्रामक नीति का असर भारत और चीन के संबंधों पर पड़ना तय है। उन्‍होंने कहा कि भारत-चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी भूमि सीमा साझा करता है। दोनों देशों की सीमा जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। दोनों देशों के बीच कभी सीमा निर्धारण नहीं हो सका है। हालांक‍ि, यथास्थिति बनाए रखने के लिए वास्‍तविक नियंत्रण रेखा यानी लाइन आफ कंट्रोल शब्‍द का इस्‍तेमाल होता है। चिनफ‍िंग के सत्‍ता में आने के बाद सीमा विवाद गहरा सकता है। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जंग की स्थिति उत्‍पन्‍न नहीं होगी।

2- प्रो. पंत ने कहा कि जिनपिंग के सत्‍ता में आने के बाद चीन का नया सीमा कानून जोर पकड़ेगा। चीन का यह नया कानून ऐसे वक्‍त आया है जब चीन का भारत के साथ पूर्वी लद्दाख और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। खास बात यह है कि चीन का यह नया सीमा कानून अगले साल जनवरी में लागू होगा। चीन की आक्रामकतावादी नीति के कारण यह कानून भी शक की न‍िगाह से देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन की सीमा से लगने वाले देशों के लिए यह कानून अहम हो सकता है। इस सीमा कानून से भारत भी चिंतित है। भारत को यह चिंता सता रही होगी कि चीन वास्‍तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर यथास्थिति बदलने के कदम को सही ठहराने के लिए लैंड बाउंड्री कानून का प्रयोग कहीं न करे। यही कारण है कि भारत ने चीन के इस कानून की कड़ी निंदा की है।

जिनपिंग की तीसरी पारी में और क्‍या बदलेगा

प्रो. पंत ने कहा कि जिनपिंग की सत्‍ता वापसी के बाद हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के बीच टकराव और बढ़ेगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पास करीब 9.75 लाख सक्रिय सैनिक हैं। चीन ने पिछले कुछ वर्षों में हथियार और साजो सामान बढ़ाने में भी तेजी दिखाई है। उन्‍होंने कहा कि जिनपिंग अमेरिका के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं। प्रो. पंत ने कहा कि जिनपिंग की इस पारी का लक्ष्‍य ताइवान को चीन में शामिल करने का होगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा। ताइवान की आजादी और उसकी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था को बचाने के लिए अमेरिका का बाइडन प्रशासन पूरी तरह संकल्‍पित है। ऐसे में यह तनाव अपने चरम पर जा सकता है।

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर कोरिया की मिसाइल कार्यक्रम को चीन बढ़ावा दे सकता है। इससे अमेरिका का तनाव बढ़ेगा। चिनफ‍िंग की इस पारी में अफगानिस्‍तान में तालिबान हुकूमत और पाकिस्‍तान के साथ गठजोड़ और मजबूत होगा। इससे पूरे क्षेत्र में आतंकवाद को एक नई हवा मिल सकती है। इसका असर भारत समेत तमाम लोकतांत्रिक देशों पर पड़ेगा। उत्‍तर कोरिया में किम जोंग उन को और म्‍यांमार में सैन्‍य हुकूमत को समर्थन देकर चिनफ‍िंग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की चाल चल सकते हैं।

इसके अलावा दुनिया में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ छिड़ी जंग कमजोर होगी। चिनफ‍िंग की जलवायु परिवर्तन को लेकर असहयोग और नकारात्‍मक रवैया से यह अभियान गति नहीं पकड़ सकेगा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चिनफ‍िंग ग्‍लासगो में हुए जलवायु परिवर्तन की बैठक में हिस्‍सा नहीं लिए, जबकि चीन दुनिया में सर्वाधिक प्रदूषित फैलाने वाले देशों में एक है।

इसके अलावा दुनिया में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान पर भी इसका असर होगा। उन्‍होंने कहा कि चिनफ‍िंग की तीसरी पारी में चीन का समाज दुनिया के लिए और बंद हो जाएगा। चीन में क्‍या हो रहा है इसकी जानकारी दुनिया तक नहीं पहुंच सकेगी। कोरोना की उत्‍पत्ति इसका ताजा उदाहरण है। चीन ने कोरोना उत्‍पत्ति की जांच इसलिए नहीं हो सकी क्‍योंकि चीन की सरकार ने खुलकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की टीम को सपोर्ट नहीं किया। चिनफ‍िंग की सत्‍ता में वापसी के बाद चीन और आत्‍मकेंद्रीत होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
आई टी एक्ट में बदलाव की जरूरत क्यों है?

आई टी एक्ट में बदलाव की जरूरत क्यों है?

महाराष्ट्र में हिंसा: मालेगांव में 10 और नांदेड़ में 5 गिरफ्तार, अमरावती में आज बंद के दौरान पथराव

महाराष्ट्र में हिंसा: मालेगांव में 10 और नांदेड़ में 5 गिरफ्तार, अमरावती में आज बंद के दौरान पथराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend