ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिस बात का ड़र था आखिरकार वही हुआ……….

UB India News by UB India News
November 13, 2021
in खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण, संपादकीय
0
जिस बात का ड़र था आखिरकार वही हुआ……….

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जिस बात का ड़र था आखिरकार वही हुआ। दीवाली के दूसरे दिन से ही प्रदूषण ने दिल्ली और आसपास के इलाकों को गैस चेंबर में तब्दील कर दिया है। हालात इस कदर खराब हैं कि कई लोगों की आंखों में जलन‚ सांस लेेने में परेशानी‚ गले में खराश और सीने में दर्द की शिकायत की। स्मॉग की मोटी परत ने दिल्ली–एनसीआर को करीब–करीब अपने आगोश में ले रखा है। पूरी दिल्ली और गाजियाबाद‚ नोएड़ा‚ गुरुग्राम‚ फरीदाबाद आदि शहरों में प्रदूषण का स्तर साढ़े चार गुना दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है और इससे अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। एक बड़े़ इलाके में हवा का जहरीला होना पहली घटना नहीं है। पहले भी दीवाली के बाद से दिल्ली–एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होती थी‚ किंतु इस बार पराली का बहुत बाद तक जलना प्रदूषण के बढ़ने की बड़़ी वजह बना है। कुल प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी २६ फीसद है। दिल्ली में तो पराली जलाने की एक भी घटना सामने नहीं आई मगर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने की कुल ३‚९१४ घटनाएं दर्ज की गइ हैं। हालांकि वाहनों से निकला धुआं करीब ५० फीसद प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। निर्माण कार्य और कचरा जलाने के चलते भी वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में आ जाती है। खास बात है कि न तो पड़़ोसी राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगाने के प्रयास हुए और न दिल्ली में हर रोज बढ़ रहे वाहनों को कम करने की कभी गंभीर कोशिश सरकार ने की। दिल्ली सरकार ने जरूर पराली जलाए जाने की घटनाओं को कम करने में सफलता हासिल की। कम–से–कम प्रदूषण को कम या खत्म करने के जो प्रयास होने चाहिए थे‚ वह नहीं हुए। जब तक इस मसले पर जनता जागरूक नहीं होगी‚ तब तक दिल्ली का दम घुटता रहेगा। सरकार को प्रदूषण से निपटने के वास्ते कई विभाग बनाने की बजाय एक या फिर दो केंद्रीकृत विभाग बनाने की नीति अमल में लानी होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी युक्त वाहनों के लिए बनी नीतियों को ज्यादा उदार करना होगा। पेट्रोल और ड़ीजल से चलने वाले वाहनों से पर्यावरण की किस कदर दुर्गति होती है‚ यह बताने की जरूरत नहीं है। हो सके तो सार्वजनिक परिवहन के साधनों को प्रोत्साहित किया जाए। ऑफिस जाने के समय में भी बदलाव से सकारात्मक प्रभाव पड़े़गा। इन सब प्रयासों से ही प्रदूषण का खत्मा होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
चीन में राष्‍ट्रपति चिनफिंग की तीसरी पारी

चीन में राष्‍ट्रपति चिनफिंग की तीसरी पारी

आई टी एक्ट में बदलाव की जरूरत क्यों है?

आई टी एक्ट में बदलाव की जरूरत क्यों है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend