ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि

UB India News by UB India News
October 29, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, सेना
0
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे के आखिरी दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिताने के बाद आज सुबह पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी पुलवामा के शहीदों को नमन किया। इससे पहले गृह मंत्री शाह और लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा कल रात में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ के उस कैंप में पहुंचे जहां के जवानों के काफिले पर 14 फरवरी 2019 को हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया। जवानों को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साथ डिनर भी किया। जिन टेबल्स पर बैठकर जवान भोजन करते हैं, अमित शाह भी उसी टेबल पर जवानों के बीच बैठे। डिनर के दौरान उन्होंने जवानों से बातचीत भी की। पूरी रात उन्होंने इसी कैंप में गुजारी।

RELATED POSTS

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

अमित शाह ने सीआरपीएफ शिविर में सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं एक रात आप लोगों के साथ गुजारना चाहता हूं और आपकी समस्याओं को समझना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के उनके दौरे के दौरान यह सबसे अहम पड़ाव है। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत हद तक सुधरी है। उन्होंने कहा कि ‘‘उन्हें उम्मीद है कि वह अपने जीवनकाल में शांतिपूर्ण जम्मू कश्मीर देख सकेंगे जिसका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है।’’

शाह ने कहा, ‘‘पथराव की घटनाएं तभी दिखाई देती हैं जब हम उन्हें देखना चाहते हैं। ऐसा भी समय था जब कश्मीर में पथराव आम बात थी। ऐसी घटनाएं बहुत हद तक कम हो गई हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम अभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा.‘‘आतंकवाद के प्रति नरेंद्र मोदी सरकार की बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह मानवता के विरुद्ध है। मानवता के प्रति जघन्य अपराध से जुड़े लोगों से कश्मीर के लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।’’ गृह मंत्री ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त होने के बाद खूनखराबा नहीं होने देने के लिए सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
आज से संसद का कामकाज अपने सामान्य समय पर होगा, पुराने समय पर ही होगी बैठक

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा!

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कू(Koo) में शामिल हुईं

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कू(Koo) में शामिल हुईं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend