ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

UB India News by UB India News
September 17, 2021
in पटना, भाजपा, महिला युग
0
पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन पर बिहार बीजेपी कार्यालय में भव्य तैयारी की गई है. प्रदेश कार्यालय के गेट पर नमो चाय स्टॉल लगाया गया है. यहां महिलाएं सिर पर गमछा बांध कर चाय बनाकर पिला रही हैं. साथ ही यहां पीएम मोदी का सैंड आर्ट (PM Modi Sand Art) बनाया गया है. सारी तैयारियों को देखकर यही कहा जा सकता है कि बिहार बीजेपी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

हालांकि कार्यक्रम में सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कलाकारों ने सैंड आर्ट में कई रंगों का प्रयोग किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी को सफेद रंग से जबकि उनकी बंडी को भगवा रंग से रंगा है. इसके अलावा मेड इन इंडिया और मोदी कार्यकाल में हुए कार्यों की बीजेपी उपलब्धियां गिना रही है. साथ ही पोस्टर और प्रदर्शनी लगाई गई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया है कि इस बार नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. हम इसे सेवा और समर्पण के तौर पर मना रहे हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

सुबह 11 बजे से शुरू हो गया था कार्यक्रम
आज सुबह 11 बजे से बीजेपी के बिहार प्रदेश कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत कई लोग मौजूद हैं.

नंदकिशोर यादव ने चार मंदिरों में की पूजा

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पटना साहिब के विधायक सह पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी के प्रसिद्ध जल्ला वाले हनुमान मंदिर, छोटी पटनदेवी, बड़ी पटनदेवी और अगमकुआं शीतला मंदिर सहित चार मंदिरों में पहुंचकर पूजा की. इस दौरान उन्होंने भगवान के सामने पीएम मोदी के चित्र पर तिलक लगाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की लंबी उम्र हो इसके लिए कामना की गई ताकि ज्यादा से ज्यादा दिनों तक वो देश की सेवा करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वे जन्मदिन पर पूजा हवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वे जन्मदिन पर पूजा हवन

तेजस्‍वी ने पीएम मोदी को दी बधाई, इधर RJD ने पूछा, क्‍या हुआ तेरा वादा…

तेजस्‍वी ने पीएम मोदी को दी बधाई, इधर RJD ने पूछा, क्‍या हुआ तेरा वादा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend