ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परीक्षा रद करने की मांग को लेकर पटना में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा , कई गाडियों में तोड़फोड़

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in Lokshbha2024, दुर्घटना, पटना
0
परीक्षा रद करने की मांग को लेकर पटना में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा , कई गाडियों में तोड़फोड़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पर्चा लीक होने के चलते बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को 10 वीं कक्षा के लिए हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद की है। इधर, आज फिर सोशल मीडिया में एक पर्चा वायरल हो गया। इसे आज आयोजित की गई अंग्रेजी की परीक्षा का पर्चा बताया जा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह पर्चा वास्‍तव में आज हुई परीक्षा का ही है कि नहीं। इसकी जांच चल रही है।

परीक्षा रद करने की मांग को लेकर आक्रोशित छात्र पटना के एएन कॉलेज के पास सड़क पर उतर आए। उन्‍होंने पत्‍थर चलाने शुरू कर दिए। उस वक्‍त उधर से गुजर रहीं कई गाड़ियों रोककर उनमें तोड़फोड़ की। इस दौरान कई राहगीरों को छात्रों के गुस्‍से का शिकार बनना पड़ा। छात्रों के गुस्‍से के चलते थोड़ी देर के लिए सड़क और आसपास के इलाके में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। शुरू में छात्रों की संख्‍या काफी अधिक होने की वजह से पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हंगामा अधिक बढ़ा तो पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग करके छात्रों को खदेड़ा।

RELATED POSTS

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

गुस्‍साए छात्रों ने करीब आधे घंटे तक जमकर उत्‍पात मचाया। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को उन्‍होंने निशाना बनाया। राहगीरों की गाड़ियों को रोककर उनके शीशे तोड़ डाले। इस दौरान कई महिलाएं गाड़ी छोड़कर डर के मारे भागती नज़र आईं। बताया जा रहा है कि छात्रों ने एक गर्भवती महिला से भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रों के गुस्‍से का शिकार बनीं कई गाड़ियों में काफी ज्‍यादा डैमेज हुआ है। राहगीरों को काफी नुकसान हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों को पहचानने की कोशिश
बवाल की सूचना पर एएसपी विधि व्यवस्था और सचिवालय डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने पूरे घटनाक्रम का विवरण लिया और दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने उपद्रवी छात्रों की तलाश के लिए एएन कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों को पहचान कर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कोई उपद्रवी बख्‍शा नहीं जाएगा।

सामाजिक विज्ञान का पर्चा हुआ था लीक

गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का पर्चा लीक हो गया। सुबह आठ बजे से ही यूट्युब चैनल और वाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल हो गया। परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी एक-दूसरे के मोबाइल से परीक्षा के प्रश्नपत्र देखते और उसके उतर पर चर्चा करते दिखे। लेकिन इस दौरान कई छात्रों का कहना था कि ऐसे प्रश्न प्रत्येक दिन वायरल हो रहा हैं, हो सकता है कि ये सवाल परीक्षा में न आए। लेकिन परीक्षा हॉल में जब छात्र पहुंचे वायरल प्रश्नपत्र ही देखा। परीक्षार्थियों ने बताया कि वायरल प्रश्नपत्र ही परीक्षा में आया था। वहीं वायरल प्रश्नपत्र से मिलाने करने पर सामाजिक विज्ञान में पूछे गए सभी विषयों मसलन राजनीति शास्त्र, आपदा प्रबंधन, भूगोल, अर्थशास्त्र आदि विषयों के प्रश्न वायरल प्रश्नपत्र से मैच हुए।

8 मार्च को दोबारा होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक विज्ञान के प्रथम पाली में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इनकी परीक्षा आठ मार्च को दोबारा ली जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले जनसुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

Next Post
आजाद के लिए मोदी सरकार रेड कारपेट वेलकम की तैयारी में! ………..

आजाद के लिए मोदी सरकार रेड कारपेट वेलकम की तैयारी में! ...........

16 घंटे चली भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता

16 घंटे चली भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend